Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

थानों में लिए जाएंगे आरोपितों के रेटिना और उंगलियों के निशान, अत्याधुनिक सेवाओं से युक्त होंगे हरियाणा के पुलिस स्टेशन

हरियाणा में सभी पुलिस स्टेशन अत्याधुनिक सेवाओं से युक्त होंगे। सभी थानों में आरोपितों के रेटिना और उंगलियों के निशान लिए जाएंगे। साथ ही विशेष उपकरणों की स्थापना से शिकायतकर्ता की भी पहचान का विवरण दर्ज किया जाएगा। शिकायत प्रबंधन मॉड्यूल में भी सुधार किया गया है। मुख्य सचिव ने पुलिस मामलों से संबंधित पुराने डेटा की जानकारी पुनः प्राप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।

By Sudhir Tanwar Edited By: Preeti Gupta Updated: Fri, 12 Jan 2024 04:05 PM (IST)
Hero Image
थानों में लिए जाएंगे आरोपितों के रेटिना और उंगलियों के निशान

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Haryana News: हरियाणा में सभी पुलिस स्टेशन अत्याधुनिक सेवाओं से युक्त होंगे। सभी थानों में आरोपितों के रेटिना और उंगलियों के निशान लिए जाएंगे। साथ ही विशेष उपकरणों की स्थापना से शिकायतकर्ता की भी पहचान का विवरण दर्ज किया जाएगा। शिकायत प्रबंधन मॉड्यूल में भी सुधार किया गया है।

मोबाइल नंबर के माध्यम से ही दर्ज करा सकेंगे शिकायत

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शुक्रवार को सीसीटीएनएस ( क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) और आइसीजेएस (इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम) की 26वीं राज्य शीर्ष समिति की बैठक में कहा कि हर समय पोर्टल पर अब उपयोगकर्ताओं के लिए मोबाइल नंबर के माध्यम से ही शिकायतें दर्ज करवाने की सेवाएं शुरू की हैं।

हरियाणा पुलिस ने लगातार दूसरी बार जीती ट्रॉफी

हरियाणा पुलिस ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित सीसीटीएनएस और आइसीजेएस में सर्वाेत्तम कार्याें के वार्षिक सम्मेलन में लगातार दूसरे वर्ष ट्रॉफी हासिल की है। मुख्य सचिव ने पुलिस मामलों से संबंधित पुराने डेटा की जानकारी पुनः प्राप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।

यह भी पढ़ें- Ram Mandir: 99 रुपये उधार लेकर गया था अयोध्या, राम लला के दर्शन के लिए किया था सवा महीने का इंतजार

इसमें पंजीकरण, अदालती कार्रवाई, ई-एफआईआर, ई-चालान और जमानत आदि शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों से एक समर्पित समिति बनाने और महत्वपूर्ण जानकारी की डिजिटल पुनर्प्राप्ति के संकलन के लिए समयबद्ध योजना की रूपरेखा तैयार करने को कहा।

यह भी पढ़ें- अयोध्या, गुजरात और राजस्थान के लाखों घरों को जगमग करेंगे हरियाणा की मिट्टी से बने दीये, पढ़ें क्या है ऐसा खास

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें