Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

School Holidays: हरियाणा में इस साल स्कूलों के लिए चार लोकल छुट्टियां मंजूर, इन त्योहारों पर बंद रहेंगे विद्यालय

Haryana School Holidays हरियाणा सरकार ने नए साल के लिए स्कूलों में लोकल छुट्टियों को मंजूरी प्रदान कर दी है। बृहस्पतिवार को शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार इस साल के दौरान प्रदेश के स्कूलों में चार लोकल छुट्टियां होंगी। इनमें बुद्ध पूर्णिमा हरियाली तीज छोटी दीपावली के अलावा शहीद उधम सिंह की जयंती पर छुट्टी रहेगी।

By Anurag Aggarwa Edited By: Nidhi Vinodiya Updated: Thu, 25 Jan 2024 10:04 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा में इस साल स्कूलों के लिए चार लोकल छुट्टियां मंजूर

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नए साल के लिए स्कूलों में लोकल छुट्टियों को मंजूरी प्रदान कर दी है। बृहस्पतिवार को शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार इस साल के दौरान प्रदेश के स्कूलों में चार लोकल छुट्टियां होंगी। इनमें बुद्ध पूर्णिमा, हरियाली तीज, छोटी दीपावली के अलावा शहीद उधम सिंह की जयंती पर छुट्टी रहेगी।

इन तारीखों पर रहेगी छुट्टी

शिक्षा विभाग की ओर से इसको लेकर आर्डर जारी कर दिए गए हैं। इनमें से तीन पर्व बृहस्पतिवार के दिन हैं। 2024 में 23 मई के दिन बृहस्पतिवार को बुद्ध पूर्णिमा पर लोकल छुट्टी रहेगी। इसके अलावा छह सितंबर शुक्रवार को हरियाली तीज, 31 अक्टूबर बृहस्पतिवार को छोटी दीपावली और 26 दिसंबर बृहस्पतिवार को ही शहीद उधम सिंह जयंती पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर