Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'भारत विरोधी ताकतों का करती है समर्थन', CM नायब सैनी ने NC से गठबंधन करने पर कांग्रेस को घेरा, बोले- हुड्डा दें जवाब

Haryana Election 2024 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत विरोधी ताकतों का समर्थन करती है। कांग्रेस ने देश की सुरक्षा को खतरे में डालकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है। हरियाणा की जनता से पूछना चाहिए क्या यह गठबंधन सही है। देश विरोधी पार्टी के साथ कांग्रेस ने गठबंधन किया है।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Mon, 26 Aug 2024 12:21 PM (IST)
Hero Image
Haryana Election 2024: एनसी के साथ गठबंधन करने पर सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना।

जागरण संवाददाता, रोहतक। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के साथ गठबंधन करने पर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जिस पार्टी ने धारा 370 और 135ए को हटाने का विरोध किया था, अब कांग्रेस उसी पार्टी के साथ गठबंधन कर रही है।

कांग्रेस पार्टी को जवाब देना चाहिए कि पाकिस्तान प्रेम, सेना के जवानों पर पत्थरबाजी करने तथा आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को समर्थन देना चाहती है। सीएम सैनी सोमवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय मंगल कमल में चुनाव कार्यालय का उद्धाटन करने के बाद मीडिया कर्मियों को संबोधित कर रहे थे।

'देश विरोधी पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन'

सीएम नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस की हमेशा से भारत विभाजन करने की सोच रही है। नेशनल कांफ्रेंस ने धारा 370 और धारा 135ए को हटाया तो विरोध किया था। इतना ही नहीं जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस ने अपने घोषणा पत्र में दलित, पहाड़ी व अन्य वंचित जाति के आरक्षण को खत्म करने का जिक्र किया है। ऐसी पार्टी के साथ कांग्रेस ने गठबंधन किया है।

जवानों पर पत्थर फेंकने वालों के साथ किया गठबंधन

हरियाणा की जनता को राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछना चाहिए कि घाटी में उनके बेटे पर पत्थर फेंकने वालों को समर्थन देने वाली पार्टी से गठबंधन करना सही है। कांग्रेस अलग झंडे का समर्थन करती है। हुड्डा हरियाणा में हिसाब मांगते हैं। कांग्रेस की सोच को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरी बार जनता ने मोदी को नेतृत्व दिया है।

बल इंजन की सरकार ने किए विकास कार्य

अब हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। दस वर्ष हरियाणा में डबल इंजन की सरकार ने विकास कार्य किए है। हरियाणा का निर्माण किया है। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा और प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में फैल रहे आतंकवाद पर रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र को घेरा, कहा- सरकार समझ ही नहीं रही