Move to Jagran APP

'हरियाणा में अब तेज गति से होगा विकास', PM मोदी से मिले CM नायब सैनी; दीपावली की दी शुभकामनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई विषयों पर चर्चा की जिसमें हरियाणा का विकास महिला सशक्तिकरण और आगामी राज्यसभा चुनाव शामिल थे। सीएम सैनी ने पीएम मोदी को दीवाली की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा का विकास अब बहुत तेज गति से होगा।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Sat, 26 Oct 2024 03:31 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा: PM मोदी से मिले CM नायब सैनी।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई विषयों पर चर्चा की। साथ ही सीएम नायब सैनी ने पीएम मोदी को दीवाली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

पीएम से मुलाकात के बाद सीएम नायब सैनी ने कहा कि कल शपथ ग्रहण समारोह था, उसके बाद आज प्रधानमंत्री से मिलने का समय मिला। इस दौरान कई विषयों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में हरियाणा में विकास तीव्र गति से बढ़ेगा। प्रधानमंत्री का पूर्ण आशीर्वाद हरियाणा पर रहेगा।

पूरा आशीर्वाद और नॉन स्टॉप हरियाणा रहेगा

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हरियाणा में क्या क्या करना है? वो भी बताया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का शुभारंभ हरियाणा से किया गया था।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए नारी शक्ति बिल लाया गया। महिलाएं आज नए आयाम छू रही है। आने वाले समय को लेकर पूरा आशीर्वाद और नॉन स्टॉप हरियाणा रहेगा।

कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं?

सीएम नायब सैनी ने कहा कि राज्यसभा सीट जो खाली हुई है, उसको लेकर हमारी पार्टी तय करेगी। सदस्यता अभियान तेज गति से हम करेंगे। विधायकों को 20 हज़ार और सांसदों को 30 हज़ार का टारगेट दिया है।

नेता विपक्ष के मुद्दे पर कांग्रेस में द्वंद्व और गुथम-गुत्था हो रही है। कांग्रेस की स्तिथि चिंताजनक है। कांग्रेस झूठ बोलने का काम करती है, उनके पास मुद्दा नहीं होता है।

गीता जयंती पर क्या बोले सीएम नायब

INDI गठबंधन के लोग भ्रष्टाचार वाले हैं। 17 प्रतिशत नमी वाली फसल को हमारी सरकार खरीदेगी। गीता जयंती महोत्सव हरियाणा में तो मनता है, बल्कि पूरे देश में मनता है। देश के कौने-कौने से लोग आते हैं।

यह भी पढ़ें- बीजेपी ने 28 साल का सूखा किया खत्म, रोड़ बिरादरी को पहली बार हरियाणा सरकार में मिली अहम हिस्सेदारी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।