Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maturam Ki Jalebi चर्चा में क्यों, हरियाणा विधानसभा चुनाव से क्या है कनेक्शन?

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं। प्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के चुनावी नतीजे एग्जिट पोल के बिल्कुल विपरीत आए हैं। जिसके बाद से अब भाजपा ने राहुल गांधी की चुटकी लेते हुए उनके लिए जलेबी (Maturam Ki Jalebi) भिजवाई है।

By Nitish Kumar Kushwaha Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Tue, 08 Oct 2024 08:13 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के बीच जलेबी को लेकर घमासान।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना संपन्न हो गई है। इतिहास रचते हुए बीजेपी ने प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाई है। प्रदेश की 90 सीटों में से भाजपा को 48, कांग्रेस को 37, इनेलो को 2 सीट मिली है।

वहीं, 3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच सोशल मीडिया पर जलेबी (Maturam Jalebi) खूब ट्रेंड कर रही है। वहीं, हरियाणा भाजपा ने शानदार जीत के बाद राहुल गांधी के लिए जलेबी भी ऑर्डर कर दी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर ये जलेबी वाला मामला क्या है?

क्या है जलेबी वाला मामला?

दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान गोहाना में कांग्रेस की रैली के मंच पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने राहुल गांधी को गोहाना की मातू राम की जलेबियां (Maturam Ki Jalebi) खिलाई थी। जिसके बाद राहुल गांधी ने मातू राम के इन जलेबियों की सराहना करते हुए इनके निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा की थी।

यह भी पढ़ें- 'जलेबी फैक्ट्री' पर ऐसा क्या बोल गए राहुल गांधी? सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल तो नायब सैनी ने ली चुटकी

उन्होंने मंच से इन जलेबियों के किसी बड़े कारखाने में तैयार किए जाने, हजारों लोगों को रोजगार मिलने और देश-विदेश में निर्यात करने की बात कही थी। जिसके बाद से लोगों ने राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस दौरान भाजपा ने भी जलेबी (Haryana Jalebi) को लेकर राहुल गांधी पर खूब तंज कसा।

कांग्रेस मना रहा था जलेबी दिवस

वहीं, दूसरी तरफ एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर कांग्रेस काफी खुश थी। ऐसे में जलेबी को लेकर कांग्रेस भी जमकर राजनीति कर रही थी। कांग्रेस ने तो आज यानी मतगणना के दिन को जलेबी दिवस तक बता दिया था। हालांकि, हरियाणा में चुनावी नतीजे एग्जिट पोल के बिल्कुल विपरीत आए हैं।

जिसके बाद से अब भाजपा ने राहुल गांधी पर फिर से तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा गया है कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से राहुल गांधी जी के लिए उनके घर पर जलेबी भिजवा दी है।

हैरानी की बात ये है कि भाजपा ने जिस बिल की फोटो शेयर की है, उसमें जलेबी कैश ऑन डिलिवरी मोड में ऑर्डर किया गया है।

लोगों ने भी ली चुटकी

वहीं, दूसरी तरफ लोगों ने भी जलेबी को लेकर कांग्रेस का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। भाजपा के इस पोस्ट के नीचे लोगों ने कांग्रेस को जमकर ट्रोल किया है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि राहुल गांधी के लिए ही नहीं उनकी बहन प्रियंका गांधी के लिए भी जलेबी ऑर्डर करना चाहिए, तो वहीं एक और यूजर ने सवाल किया है कि फैक्ट्री वाली भिजवाई या दुकान पर बनी हुई?

यह भी पढ़ें- Haryana Result 2024: BJP का साथ छोड़ कहीं के नहीं रहे अशोक तंवर, सरकार का हिस्सा बनने की उम्मीदों पर फिरा पानी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें