Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हरियाणा में किसकी बनेगी सरकार, तय करेंगी महिलाएं, जानिए कैसा रहा पिछला रिकॉर्ड

Haryana Election 2024 हरियाणा का कुरुक्षेत्र सज गया है। उम्मीदवारों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कुछ उम्मीदवार नामांकण कराकर मैदान में उतर गए हैं। चुनाव में महिला मतदाता निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। महिला मतदाता तय करती हैं किसकी सरकार बनेगी। 1968 में महज 54 प्रतिशत ही महिलाएं मतदान को आगे आईं। जिसका नतीजा यह रहा कि मतदान प्रतिशत 57.26 तक गिर गया था।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Fri, 06 Sep 2024 12:57 PM (IST)
Hero Image
Haryana Election 2024: किसकी बनेगी सरकार, तय करेंगी महिलाएं।

शिव कुमार, भिवानी। अब सरकार बनाने में महिला मतदाता अहम भूमिका निभा रही हैं या यूं कहें कि बिना महिला मतदाता के कोई भी नेता या पार्टी सरकार नहीं बना सकती। पिछले 30 साल में तो एक बड़ा बदलाव ये आया है कि वे हर क्षेत्र की तरह मतदान में भी पुरुषों से कंधे कंधा मिलाकर आगे आ रही हैं।

जब-जब महिलाएं मतदान को आगे आईं, न केवल किसकी सरकार बनेगी यह तय किया, बल्कि मतदान प्रतिशतता भी बढ़ी। इस बार भी प्रदेश में 20224958 मतदाताओं में 9512574 महिला मतदाता है, जो सरकार का रुख तय करेंगी। 2014 के चुनाव में 75.59 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था। उसी का नतीजा है कि उस चुनाव में 76.13 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो हरियाणा के 58 वर्षों के इतिहास का सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड है।

निर्णायक भूमिका में हैं महिला मतदाता

1968 में महज 54 प्रतिशत ही महिलाएं मतदान को आगे आईं। जिसका नतीजा यह रहा कि मतदान प्रतिशत 57.26 तक गिर गया, जो हरियाणा के इतिहास का सबसे कम मतदान प्रतिशत है। महिला मतदाताओं में 1996 के विधानसभा चुनाव से अपने मत की कीमत ज्यादा समझी है।

यही कारण है कि 1996 और उसके बाद हुए पांच विधानसभा चुनावों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले एक-दो प्रतिशत ही कम रहा है। यानी महिलाएं मतदान करने अब खूब घर से निकल रही हैं। ऐसे में अब पांच अक्टूबर को होने वाले मतदान में भी प्रदेश की 9512574 महिला मतदाताओं का अहम रोल रहेगा। वे सरकार किसकी बनेगी तय करेंगी।

कब कितना प्रतिशत हुआ मतदान

वर्ष महिला पुरुष कुल मतदान

1967   69.62   75.33    72.65

1968  54.33   59.83    57.26

1972  67.10   73.45  70.46

1977  60.98  67.53   64.46

1982   67.41  72.03  69.87

1987  67.53  74.49  71.24

1991 62.76 68.51 65.86

1996 68.64 72.17 70.54

2000 67.85 69.97 69.01

2005 70.23 73.23 71.96

2009 71.11 73.27 72.29

2014 75.59 76.59 76.13

2019 67.09 68.65 67.92

हरियाणा में मतदाता

कुल मतदाता:2,02,24,958

पुरुष मतदाता:1,07,11,926

महिला मतदाता:95,12,574

थर्ड जेंडर:48