Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हरियाणा में 26 वर्षीय युवक से जानवरों जैसा बर्ताव, 8 साल से जंजीरों कैद

अंबाला में आठ साल से एक युवक से जानवरों जैसा बर्ताव किया गया। उसे जंंजीरोंं से बांधकर कैद रखा गया। 26 वर्षीय युवक सर्बजीत सिंह को जंजीरों में कैद रखा गया। इसकी जानकारी करनाल की संस्‍था को मिली तो उसे मुक्‍त कराया।

By Anurag ShuklaEdited By: Updated: Tue, 10 Aug 2021 03:16 PM (IST)
Hero Image
युवक को जंजीरों से मुक्‍त करा ले जाती संस्‍था।

नारायणगढ़(अंबाला), संवाद सहयोगी। अंबाला में दर्दनाक मामला सामने आया है। एक 26 वर्षीय युवक से जानवरों जैसा बर्ताव किया गया। युवक को आठ साल तक जंजीरों में बांधकर रखा।

नारायणगढ़ कस्बा के गांव फतेहपुर 126 में पिछले आठ साल से जंजीरों में बंधे युवक को रविवार एक संस्था ने मुक्त करवाया। इसके बाद संस्था रेस्क्यू करके अपने साथ ले गई है। जहां युवक का इलाज करवाया जाएगा। ताकि युवक को और स्वजनों को राहत मिल सके। युवक जंजीरों से खोले जाने पर लोगों के साथ मारपीट करने लग जाता था। इसी कारण बांधकर रखा जाता था।

जानकारी अनुसार गांव फतेहपुर 126 का 26 वर्षीय सर्बजीत सिंह शुरू से दिमागी रूप से ठीक नहीं था। लेकिन पिछले आठ सालों ने मारपीट करने लग गया था। ऐसे में उसे जंजीरों से बांध दिया गया था। स्वजनों के पास इलाज करवाने के लिए राशि नहीं थी। इस कारण युवक का इलाज नहीं हो सका। युवक को खाना सिर्फ मां ही खिला सकती थी। अन्य के हाथ से खाना तक नहीं खाता था। मां के साथ कभी मारपीट नहीं की।

युवक के पिता के पहले ही मौत हो चुकी है। युवक ने अपने बड़े भाई तक भी मारपीट की और गांव के दो लोगों के साथ भी मारपीट कर चुका था। युवक के आक्रमक होने के कारण स्वजनों के लिए संभाल करना मुश्किल होता जा रहा था। जबकि मां बुजुर्ग होने के कारण उसके लिए संभाल पाना मुश्किल हो रहा था।

ग्रामीणों ने संस्था को मामले से अवगत करवाया। जहां रविवार को अपना आशियाना संस्था करनाल की टीम ने रेस्क्यू किया और गांव में पहुंच गई। जहां युवक को जंजीरों से मुक्त कर अपने साथ ले गई। संस्था की माने तो युवक के लिए इलाज के लिए प्रबंध किया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें