Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Farmers Protest : हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा, किसान राजनीतिक साजिश के तहत कर रहे विरोध

हरियाणा के यमुनानगर में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। इसकी सूचना किसान संगठन को मिल गई। सुबह ही किसान जगाधरी के रामलीला भवन में पहुंच गए। यहां पर भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात है।

By Anurag ShuklaEdited By: Updated: Sat, 10 Jul 2021 04:12 PM (IST)
Hero Image
भारतीय जनता पार्टी की बैठक का विरोध करते किसान।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। एक बार फिर पुलिस प्रशासन और किसान नेता आमने सामने हो गए। जगाधरी के रामलीला भवन में भाजपा की बैठक का किसान विरोध कर रहे हैं। मौके पर पुलिस बल भी तैनात है। किसानों को बैरिकेड्स लगाकर रोका गया है। ट्रैक्‍टर से बैरिकेड्स को तोड़ते हुए किसान आगे बढ़ गए हैं। वहीं किसानों से बात करने के लिए एसपी भी पहुंच गए हैं और बातचीत कर रहे हैं।  वहीं किसान के विरोध के बावजूद भाजपा की बैठक शुरू हो गई है।

जगाधरी के रामलीला भवन में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक जबरदस्त हंगामे के बीच हुई। विरोध में किसान बैरिकेड्स तोड़ते हुए बैठक स्थल की ओर बढ़े। एक बेरिकेड किसानों ने हटा दिया जबकि दूसरा टैक्टर से हटाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस व किसानों के बीच झड़प भी हुई। गुप्तचर विभाग के इंस्पेक्टर सुरेंद्र राणा व एक किसान को हल्की चोटें आई। एक किसान बेहोश भी हुआ।

इस तरह चला घटनाक्रम

09:30 बजे किसान मटका चौक पर जुटना शुरू हो गए।

09:35 से 09:45 तक जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने भाषण दिया

09-50 पर मेयर मदन चौहान रामलीला भवन में पहुंचे। साथ ही में ही जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व अन्य भी पहुंचे।

10:30 बजे किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

10:40 पर पहले बैरिकेड को तोड़ दिया।

10:45 पर किसान दूसरे बेरिकेड पर पहुंचे। यहां पर डीएसपी आशीष चौधरी मोर्चा संभाले खड़े थे।

11:00 किसान ट्रैक्टर लेकर आना शुरू हो गए और बेरिकेड को तोड़ दिया। कुछ किसान बेरिकेड से आगे निकल गए।

11:05 पर डीएसपी सुरेंद्र कौर ने ट्रैक्टर चालक को रोका और स्वयं बैठ गई।

11:25 पर ट्रैक्टर वापस होने शुरू हो गए।

11:30 बजे एसपी किसानों के बीच पहुंच गए।

12:00 बजे किसान मटका चौक पर पहुंच गए।

01:00 बजे हिरासत में लिए किसानों को छोड़ दिया गया है।

02:00 तक भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक चली।

रोकने को डीएसपी चढ़ गईं ट्रैक्‍टर पर

बैरिकेड्स तोड़ने के लिए टैक्टर लेकर आए भाकियू के डायरेक्टर मनदीप रोड़छप्पर को पुलिस ने सख्ती से रोकने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। बाद में डीएसपी सुरेंद्र कौर स्वयं ट्रैक्टर पर चढ़ गई। उनके साथ भी धक्का मुक्की हुई। चालक को ट्रैक्टर से नीचे उतारा। किसानों ने दमकल विभाग की गाड़ी व वाटर कैनन को भी रास्ते से हटाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस कर्मचारी भावना गाड़ी व ट्रैक्टर के बीच में गिर गई। उनको भी चोट आई। इस किसानों को हटाने के लिए पुलिस को हल्के बल का भी प्रयोग करना पड़ा।

नेशनल हाइवे के बीचोंबीच बैठ गए

पुलिस की सख्ती और भाकियू के प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सुढल के समझाने पर प्रदर्शनकारी किसान बैठक स्थल से पीछे हटे और जगाधरी छछरौली नेशनल हाइवे के बीचोबीच बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विरोध कर रहे भाकियू (गुणीप्रकाश गुट) के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, एडवोकेट साहब सिंह गुर्जर व संयुक्त मोर्चा की महिला विंग की प्रधान रूपिंद्र कौर सहित 35 किसानों को जबरदस्ती हिरासत में लेना पड़ा। हालांकि एसपी कमलदीप ने प्रदर्शनकारी किसानों को नेशनल हाइवे से उठने का अाग्रह किया, लेकिन किसान नहीं मानें। बाद में पुलिस कर्मियों ने जबदरस्ती सड़क एक-एक किसान को उठाया और हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए किसानों को छोड़े जाने के बाद किसान नेशनल हाइवे से उठे।

दरअसल, शनिवार को जगाधरी के रामलीला भवन में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक हुई। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान बैठक के विरोध में उतर आए। जिसके चलते पुलिस ने बैठक स्थल तक तीन जगह बेरिकेटिंग कर दी ताकि किसान बैठक स्थल तक नहीं पहुंच सकें। भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। लेकिन भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में बतौर मुख्यातिथि परिवहन, खान एवं भू विज्ञानमंत्री मूल चंद शर्मा व शिक्षामंत्री कंवरपाल सहित अन्य बड़े नेता पीछे के रास्ते से रामलीला भवन में आयोजित बैठक में पहुंच गए। इस दौरान भी बूड़िया चौक पर भी किसानों ने उनका काफिला रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

Farmers Protest again BJP meeting.

कुरुक्षेत्र में भी किया था विरोध

शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में कष्‍ट निवारण समिति की बैठक हुई थी। इस दौरान राज्‍य मंत्री कमलेश ढांडा पहुंची थीं। किसान भी वहां पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने विरोध जताते हुए रोड जाम कर दिया था।

Farmers Protest again BJP meeting.

शिक्षा मंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान है। किसान बेवजह विरोध कर रहे हैं। सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है लेकिन इस तरह से किसी का प्रोग्राम रोकना गलत बात है। वह किसानों से इस मुद्दे पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं। किसान जानबूझकर भाजपा के प्रोग्राम का विरोध कर रहे हैं। यह एक राजनीतिक षड्यंत्र है। विरोध करने वाले किसानों के हितेषी नहीं है यह किसी ना किसी राष्ट्र संगठन से जुड़े हुए हैं। इसके बाद शिक्षामंत्री चले गए।

 Farmers Protest again BJP meeting.

अभी भी विरोध जारी है। कुछ किसानों को हिरासत में लिया गया है। एसपी कमलदीप ने भी किसानों को समझाया लेकिन नहीं माने। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर रतनपुर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संजू नेतृत्व कर रहे हैं।

Farmers Protest again BJP meeting.

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें