Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बाक्सिंग स्पर्धा में चार खिलाड़ियों ने जीते पदक, सिवी बूरा ने जीता रजत पदक

कैथल के जनता कालेज कौल की छात्रा सिवी बूरा चार बार अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग मुकाबलों में भाग ले चुकी हैं। इनमें 2013 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप और 2015 में यूथ विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया था। 2016 में सर्बिया में हुई यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लिया।

By Naveen DalalEdited By: Updated: Sun, 26 Dec 2021 09:39 AM (IST)
Hero Image
चार बार अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग मुकाबलों में भाग ले चुकी हैं सिवी बूरा।

कैथल, जागरण संवाददाता। जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय में 17 से 24 दिसंबर तक हुई आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बाक्सिंग स्पर्धा में चार खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए हैं। इनमें जनता कालेज कौल कैथल की छात्रा हिसार निवासी सिवी बूरा ने 63 से 66 किलोग्राम में रजत पदक हासिल किया है।

जनता कालेज कौल की छात्रा हिसार निवासी सिवी बूरा ने जीता रजत पदक 

हिसार जिले के गांव घिराय की 22 वर्षीय सिवी बूरा अपनी बड़ी बहन स्वीटी बूरा की प्रेरणा से अंतरराष्ट्रीय बाक्सर बनी हैं। बहन की कामयाबी देखकर सिवी ने आठ साल पहले बाक्सिंग खेलना शुरू किया था। आठ साल के करियर में चार बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भाग ले चुकी है। राष्ट्रीय में कई पदक भी जीत चुकी है। पिता महेंद्र सिंह किसान हैं और खेती से परिवार का गुजारा करते हैं। मां सुरेश देवी गृहिणी हैं। बड़ा भाई मंदीप बूरा क्रिकेट का खिलाड़ी है। सिवी ने बताया कि पिता महेंद्र भी कबड्डी के खिलाड़ी होते थे। उन्होंने ही तीनों भाई-बहनों को खेलने के लिए प्रेरित किया। सिवी हिसार के साईं खेल सेंटर में कोच महेंद्र सिंह ढाका के पास अभ्यास करती हैं। 

 

ये हैं सिवी बूरा की उपलब्धियां 

सिवी बूरा चार बार अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग मुकाबलों में भाग ले चुकी हैं। इनमें 2013 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप और 2015 में यूथ विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया था। 2016 में सर्बिया में हुई यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लिया। छह बार इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लेकर दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। 2016 में दिल्ली में हुई यूथ नेशनल में स्वर्ण हासिल किया। 2017 में कजाकिस्तान में हुई सीनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। 2019 में हुई खेलो इंडिया में अंडर-21 में स्वर्ण हासिल किया। अक्टूबर 2019 में भिवानी में हुई सीनियर स्टेट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया। साल 2020 में सिवी ने एनआइएस बाक्सिंग प्रशिक्षक का डिप्लोमा कर लिया है।  

इन खिलाड़ियाें ने भी जीते पदक

सिवी के अलावा 81 किलो में नेहा ने स्वर्ण पदक। 70 किलो में लासू यादव ने रजत पदक और 57 किलो में पूनम ने कांस्य पदक हासिल किया है। बाक्सिंग प्रशिक्षक गुरमीत सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का चयन मार्च में बैंगलोर में होने वाली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी बाक्सिंग स्पर्धा के लिए हो गया है। तीनों खिलाड़ी कोच राजेंद्र सिंह, कोच विक्रम ढुल और गुरमीत सिंह के पास अंबाला रोड स्थित आरकेएसडी कालेज में चल रहे प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास करती हैं।  

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें