Move to Jagran APP

इंग्लैंड और पाकिस्तान की लाइब्रेरी में रखी गीता लाई जाएगी कुरुक्षेत्र, जानिए इससे जुड़ी खास बातेें

कुरुक्षेत्र को गीता संग्रहालय की सौगात मिली है। अब इसके लिए गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कवायद तेज कर दी है। इस देश के एकमात्र गीता संग्रहालय में पाकिस्‍तान और इंग्‍लैंड की लाइब्रेरी में रखी गीता को लाया जाएगा।

By Anurag ShuklaEdited By: Updated: Sun, 07 Mar 2021 01:38 PM (IST)
Hero Image
गीता संग्रहालय में पाकिस्‍तान और इंग्‍लैंड की लाइब्रेरी से गीता लाई जाएगी।
कुरुक्षेत्र, जेएनएन। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में प्रदेश व देश के पहले गीता लघु संग्रहालय की सौगात सोमवार को मिलेगी। यह संभवत विश्व का गीता आधारित लघु संग्रहालय भी होगा। इसमें थीम से लेकर हर चीज गीता से जुड़ी है। गीता ज्ञान संस्थानम् में इसके प्रथम चरण का मूर्त रूप दिया गया है। इसमें खास बात यह रहेगी कि आजादी की लड़ाई में गीता के महत्व और विश्व के प्रमुख चिंतनकारों की कही बातों को प्रमुख रूप से उकेरा गया है। इंग्लैंड की ब्रिटिश लाइब्रेरी और पाकिस्तान के लाहौर स्थित महाराजा रणजीत सिंह लाइब्रेरी में रखी गीता या उसकी प्रतिलिपि को लाया जाएगा।

गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने जीओ गीता संग्रहालय के साथ गीता पुस्तकालय और गीता गुरुकुलम का भी उद्घाटन किया। ये तीनों गीता ज्ञान संस्थानम् में तैयार किए गए हैं। मुख्यातिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल मौजदू रहे।

महाभारत से लेकर आज के भारत का चित्रण

गीता मनीषी ने बताया कि संस्थानम में गीता संग्रहालय बनाने का प्रस्ताव है। इस काम इसी वर्ष शुरू कर दिया जाएगा। यह करीब तीन साल में बनकर तैयार होगा। फिलहाल करीब छह हजार वर्ग गज में लघु गीता संग्रहालय तैयार किया गया है। इसमें कुरुक्षेत्र व महाभारत को दर्शाते हुए आज के भारत को दिखाया जाएगा। स्वतंत्रता का आंदोलन गीता के आधार पर लड़ा गया था। खुदीराम बोस सहित स्वतंत्रता सेनानी गीता को साथ लेकर फंसी के फंदे पर झूल गए थे। इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्व को गीता पर दिए संदेश और राष्ट्रपति को टाइटेनियम धातु में भेंट की गीता को भी रखा जाएगा।

Swami gyananand

प्रोजेक्टर पर दिखाई जाएगी गीता

गीता मनीषी ने बताया कि गीता संग्रहालय आधुनिक व मैन्युअल दोनों तरह से आपरेट किया जाएगा। इसमें गीता और गंगा को प्रोजेक्टर से दिखाया जाएगा। मिनी थियेटर में कुरुक्षेत्र, महाभारत और गीता पर आधारित फिल्म दिखाई जाएगी। इसमें 40 सीट होंगी। श्रीकृष्ण भगवान का विराट स्वरूप के साथ गीता के 11वें अध्याय के विभूति योग को दर्शाया जाएगा। श्रीकृष्ण भगवान के अलग-अलग स्वरूपों को थ्री-डी मेपिंग से दर्शाया गया है। संग्रहालय में सामान्य 20 रुपये और विद्यार्थियों के लिए दस रुपये का टिकट रखा है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण की अजब मिसाल, कोरोना काल में दिखाया ऐसा जज्‍बा, हर कोई कर रहा सलाम

यह भी पढ़ें: हरियाणा का एक गांव ऐसा भी, जहां हर युवा को है सेना में भर्ती का नशा

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।