Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रेलवे कर्मियों के लिए खुशखबरी, जींद रेलवे जंक्शन पर बनेगा अस्पताल

रेलवे कर्मियों के लिए खुशखबरी है। अब जींद रेलवे जंक्‍शन में भी अस्‍पताल बनेगा। एक करोड़ रुपये का इसी सप्ताह टेंडर लगेगा। पांच साल से अस्‍पताल बनाने की मांग की जा रही थी। अब मुख्‍यालय से इसकी मंजूरी भी मिल गई।

By Anurag ShuklaEdited By: Updated: Tue, 09 Feb 2021 11:21 AM (IST)
Hero Image
जींद रेलवे जंक्शन का फोटो, जिसके पास अस्पताल बनेगा।

जींद, जेएनएन। पिछले पांच सालों से जींद रेलवे जंक्शन पर कर्मचारियों की सुविधा के लिए अस्पताल बनाने की मांग अब जल्द ही पूरी होने जा रही है। जींद जंक्शन पर कर्मचारियों के लिए अस्पताल बनाने को मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। यहां जल्द ही एक एकड़ में एक करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल बनाया जाएगा। इससे कर्मचारियों को काफी सुविधा मिलेगी। फिलहाल लोको कॉलोनी में अस्पताल चल रहा है, जिसकी रेलवे जंक्शन से दूरी काफी ज्यादा है।

रेलवे जंक्शन के पास ही स्थित एक एकड़ में अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रपोजल तैयार किया जा चुका है। रेलवे की तरफ से निर्माण को लेकर हरी झंडी मिल गई है। अब अगले सप्ताह इसका टेंडर लगाया जाएगा। टेंडर जारी होने के बाद 20 दिन में काम शुरू हो जाएगा। इससे कर्मचारियों को फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए ड्यूटी के दौरान ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। नजदीक अस्पताल बनने के बाद 400 से अधिक कर्मचारियों को फायदा होगा।

एनआरएमयू ने भी उठाई थी अस्पताल बनाने की मांग

नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) ने 2015 में रेलवे के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अस्पताल की जगह को बदलने के लिए गुहार लगाई थी। इसके बाद पांच साल तक यह प्रपोजल गति नहीं पकड़ पा रहा था। अब इसके निर्माण को लेकर एक करोड़ रुपए का एस्टीमेट पास हुआ है।

नए अस्पताल में यह होंगी सुविधाएं

-अस्पताल में 10 बेड की सुविधा उपलब्ध होगी।

-विश्राम कक्ष की सुविधा दी जाएगी।

-आधा एकड़ में पार्क की सुविधा भी दी जाएगी।

-दो एंबुलेंस की सुविधा रहेगी।

अस्पताल निर्माण का प्रपोजल तैयार : सुरेंद्र छोक्कर

रेलवे के सेक्शन इंजीनियर सुरेंद्र छोक्कर ने बताया कि रेलवे जंक्शन पर कर्मचारियों को उपचार तथा फिटनेस सर्टिफिकेट की सुविधा के लिए जल्द ही जंक्शन के पास अस्पताल बनाया जाएगा। एक एकड़ में बनने वाले इस अस्पताल पर करीब एक करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर