Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दहेज में क्रेटा कार की मांग, शादी कार्ड बंटने के बाद तोड़ दिया रिश्‍ता, दूल्‍हा और उसका भाई गिरफ्तार

दहेज में क्रेटा कार मांगी थी। जब कन्‍या पक्ष के लोगों ने मना कर दिया तो कार्ड बंटने के बावजूद रिश्‍ता तोड़ दिया। दोनों के बीच सहमति नहीं बनी। पहुलिस को शिकायत दी गई तो जांच के बाद रिश्ता तोडऩे का आरोपित भाई सहित गिरफ्तार।

By Anurag ShuklaEdited By: Updated: Fri, 04 Mar 2022 04:58 PM (IST)
Hero Image
दहेज में क्रेटा मांगने वाला दूल्‍हा गिरफ्तार।

कुंजपुरा (करनाल), संवाद सूत्र। दहेज में क्रेटा की मांग को लेकर शादी से दो सप्ताह पूर्व रिश्ता तोडऩे के मामले में जांच के बाद आरोपित व उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चर्चित प्रकरण की जांच स्वयं इंद्री की एएसपी हिमाद्री कौशिक कर रही थीं।

इस संबंध में एसपी गंगाराम पूनिया को लड़की पक्ष द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कुंजपुरा पुलिस ने केस दर्ज किया था। उस समय दोनों पक्षों की सहमति से शादी की तारीख तय की गई थी। लड़की पक्ष द्वारा निमंत्रण कार्ड बांटे जा चुके थे। शादी से जुड़ी सभी जरूरी तैयारियां भी की जा चुकीं थी। एसपी गंगाराम पूनिया को दी शिकायत में गांव कलवेहड़ी निवासी वरयाम सिंह ने बताया था कि उसकी लड़की मंजू का रिश्ता सोनीपत जिले के गांव मलहाना निवासी शैलेंद्र के साथ तय हुआ था। 11 फरवरी को शादी होनी थी।

आरोप है कि शादी के लिए तय तिथि से दो सप्ताह पूर्व लड़के पक्ष द्वारा क्रेटा सहित अन्य मांग की गई थी। इस शिकायत पर कुंजपुरा पुलिस ने 28 फरवरी को आरोपित शैलेंद्र, उसके भाई यशवंत, बहन शकुंतला एवं मां शारदा सहित सात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया। जांच के दौरान लड़की व लड़के के स्वजनों द्वारा अपना-अपना पक्ष रखा गया। मामले की विस्तृत जांच के दौरान उन दो व्यक्तियों के भी बयान दर्ज किया गए, जिन्होंने आरोपित पर इससे पूर्व भी दो बार दहेज की मांग के चलते तय रिश्ता तोडऩे का आरोप लगाया गया था। मामले की जांच पूरी होने के बाद जांच अधिकारी ने कुंजपुरा पुलिस को आरोपित पक्ष के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर पुलिस द्वारा आरोपित पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गई।

वहीं, इंद्री एएसपी हिमाद्री कौशिक ने बताया कि उन्होंने खुद मामले की जांच की है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर गांव मलहाना जिला सोनीपत वासी आरोपित शैलेंद्र व उसके भाई यशवंत को गिरफ्तार किया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें