Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, स्कूलों में छात्रों को संक्रमण से बचाने का ये है प्‍लान

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अलर्ट है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने स्‍कूलों में छात्रों को संक्रमण से बचाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। हरियाणा के सभी स्‍कूलों में पल्‍स आक्‍सीमीटर भेजे।

By Anurag ShuklaEdited By: Updated: Sat, 21 Aug 2021 08:25 AM (IST)
Hero Image
प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में पल्स आक्सीमीटर दिए जा रहे।

कैथल, [कमल बहल]। कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही है। वहीं, शिक्षा विभाग ने भी छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को पिछले महीने ही खोला है। अब प्राइमरी स्कूलों को खोलने पर सरकार का विचार चल रहा है।

अब इससे पहले ही मौलिक शिक्षा निदेशालय ने भी कोरोना की तीसरी लहर से विद्यार्थियाें को बचाने की दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है। जिसके तहत प्रदेशभर के प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में पल्स आक्सीमीटर देने का फैसला लिया है। पूरे प्रदेश में 64 हजार से अधिक पल्स आक्सीमीटर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में भेजे गए हैं। जिसके बाद इन्हें स्कूलों में कक्षाओं की संख्या के आधार पर भेजा जाएगा। कैथल जिले में भी कुल 2781 पल्स आक्सीमीटर दिए गए हैं। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के डीईईओ को स्कूलों में पल्स आक्सीमीटर वितरित करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। जल्द ही प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में यह पल्स आक्सीमीटर वितरित कर दिए जाएंगे।

कक्षाओं में सेक्शन अनुसार दिए जाएंगे पल्स आक्सीमीटर

पूरे प्रदेश में 64 हजार से अधिक पल्स आक्सीमीटर दिए गए हैं। जिसमें जिलानुसार कक्षाओं की संख्या के आधार पल्स आक्सीमीटर दिए जाएंगे। प्राइमरी व मिडल स्कूल में कक्षा के अनुसार पल्स आक्सीमीटर दिए जाएंगे।

इस जिले में इतने भेजे पल्स आक्सीमीटर

जिला संख्या

अंबाला 3192

कुरुक्षेत्र 3264

कैथल 2781

करनाल 3592

यमुनानगर 3902

रेवाड़ी 2611

हिसार 3755

महेंद्रगढ़ 2846

गुरुग्राम 3123

पलवल 2929

मेवात 5150

जींद 3131

पानीपत 2231

पंचकूला 2058

रोहतक 1645

सिरसा 3854

सोनीपत 3095

फतेहाबाद 2975

फरीदाबाद 2265

भिवानी 3072

चरखी-दादरी 1403

झज्जर 2088

अभी तक सरकार द्वारा प्राइमरी स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए खोलने के आदेश तो जारी नहीं हुए है, लेकिन मिडिल स्कूलों में पढ़ाई नियमित रुप से चल रही है। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए मौलिक शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में पल्स आक्सीमीटर भेेजे हैं। इन्हें स्कूलों में भेजा जाना है। सोमवार से इन्हें स्कूलों में भिजवाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

चंद्रकला, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, कैथल।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर