Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana News: सिक्किम में बारिश और भूस्खलन की चपेट में पानीपत का परिवार, मदद की राह देख रहे तीन बच्चों समेत नौ लोग

उत्तर-पूर्वी राज्य सिक्किम में इन दिनों बारिश और भूस्खलन से हालात खराब हैं। ऐसे में इस आपदा में देश भर से आए सैकड़ों लोग फंस गए हैं। इसी फेहरिस्त में हरियाणा के पानीपत का रहने वाला परिवार भी है। सीएम नायब सिंह सैनी ने गृह मंत्रालय से संपर्क कर परिवार को सुरक्षित निकाल घर पहुंचाने में मदद करने को कहा है।

By MANISH SRIVASTAVA Edited By: Prince Sharma Updated: Sat, 15 Jun 2024 09:20 PM (IST)
Hero Image
Haryana: सिक्किम में फंसा पानीपत का परिवार (जागरण फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, पानीपत। सिक्किम में भारी वर्षा के बाद हुए भूस्खलन के कारण सैकड़ों सैलानियों के साथ पानीपत और रोहतक के परिवार के तीन बच्चों समेत नौ लोग फंस गए हैं।

शहर के विराट नगर निवासी हरीश कालड़ा की बेटी शिवानी पिछले शनिवार को गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए पति, दो बच्चों और परिवार के पांच अन्य सदस्यों के साथ पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और सिक्किम घूमने गई थी।

दार्जिलिंग से लौटते समय सिक्किम में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया। सड़कें बह गई हैं। वीरवार को गुरुद्वारे के सेवादार के फोन से परिवार की यहां हरीश कालड़ा से बात हुई थी।

परिवार शहरी विधायक प्रमोद विज से मिला। विधायक विज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बात की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह मंत्रालय से संपर्क कर परिवार को सुरक्षित निकाल घर पहुंचाने में मदद करने को कहा है।

एक हफ्ते पहले गए थे घूमने

हरीश कालड़ा ने बताया कि बेटी शिवानी की शादी रोहतक के डीएलएफ निवासी अमित से हुई है। दंपती बड़ी बेटी आरिश और बेटा आरांश सहित सास, ससुर, देवर, देवरानी और उनकी बेटी साइसा के साथ घूमने के लिए पिछले सप्ताह शनिवार को गए थे।

बुधवार तक शिवानी का पानीपत और रोहतक में परिवार के दूसरे सदस्यों से फोन पर संपर्क रहा। अचानक वीरवार की रात फोन आया कि भूस्खलन की वजह से बीच रास्ते में सिक्किम के मंगन जिले के चुंग थैग में फंस गए हैं। शनिवार की सायं शिवानी का फिर से फोन आया। उसने बताया कि तीन दिन बाद गुरुद्वारे में बिजली आ गई है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई सहायता अभी तक नहीं पहुंचाई गई है।

सिक्किम में फंसे परिवार का विवरण

  1.  मोहिंदर गुगलानी
  2. नीरू सास पत्नी मोहिंदर गुगलानी
  3. अमित पुत्र मोहिंदर गुगलानी
  4. शिवानी पत्नी अमित
  5.  आरिशा पुत्री अमित
  6. आरांश पुत्र अमित
  7.  सुमित पुत्र मोहिंदर गुगलानी
  8.  सोनाक्षी पत्नी सुमित
  9.  साइसा पुत्री सुमित

हरीश कालडा की बेटी का परिवार सिक्किम में फंसा है। मैंने मुख्यमंत्री से बात करके परिवार की मदद कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने सिक्किम के मुख्यमंत्री से भी बात की है। सरकार पूरे परिवार को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए मदद में जुट गई है।

- प्रमोद विज, शहरी विधायक, पानीपत।

यह भी पढ़ें- Haryana Politics: सांसद बने वरुण चौधरी ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, क्या अब हरियाणा में होगा उपचुनाव?