Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Politics: आज पानीपत में होगी कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा करेंगे संबोधित

Haryana इसराना विधानसभा के कांग्रेस विधायक बलबीर वाल्मीकि का कहना है कि यह हलके की आज तक की सबसे बड़ी रैली होगी। इसमें पूर्व सीएम के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान व राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा शिरकत करेंगे। लोगों को कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अथाह प्रेम है। मौजूदा भाजपा सरकार से जनता नाराज है।

By Vinod JoshiEdited By: Mohammad SameerUpdated: Sun, 03 Dec 2023 05:00 AM (IST)
Hero Image
कांग्रेस की जन आक्रोश रैली आज, हुड्डा करेंगे संबोधित

संवाद सहयोगी, मतलौडा। अनाज मंडी में रविवार को कांग्रेस की जन आक्रोश रैली होगी। सरकार के खिलाफ आयोजित इस रैली को कांग्रेस नेता एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा संबोधित करेंगे। रैली का आयोजन इसराना विधानसभा के कांग्रेस पार्टी विधायक बलबीर वाल्मीकि करेंगे।

विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस जन आक्रोश रैली के मुख्यातिथि होंगे और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान व राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा शिरकत करेंगे। विधायक ने बताया कि हल्के की जनता इस रैली को रिकार्ड तोड़ बनाएगी।

हलके की आज तक की सबसे बड़ी रैली

यह इसराना हलके की आज तक की सबसे बड़ी रैली होगी। लोगों को कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अथाह प्रेम है। मौजूदा भाजपा सरकार से जनता नाराज है। उनकी जन विरोधी नीतियों से परेशान होकर जनता कांग्रेस की जन-हितैषी नीतियों पर मोहर लगाकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना चाहती है।

जातपात की जननी भाजपाः सुरेश गुप्ता

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। हरियाणा की जनता ने मन बना लिया, भाजपा ढूंढे नहीं मिलेगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता निजी रेस्तरां में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन है, जबकि उनका कहना है कि क्राइम तब से बढ़ा है जब से भाजपा सरकार आइ है। जो भ्रष्टाचार से जनता में हाहाकार है।

यह भी पढ़ेंः COP28: ग्लोबल स्टॉकटेक को विकसित देशों की विफलताओं का देना चाहिए हिसाब, भारत की सदस्यता वाले बेसिक समूह ने की मांग

जातपात की जननी भाजपा है। जबकि उनका कहना है कि तीनों आरोपों की जननी भाजपा ही है। जिससे क्राइम, क्रप्शन और जातिगत बढ़ी है। अब हरियाणा में गरीबी, बेरोजगारी है। युवा पीढ़ी तनाव में है, जिससे नशे और अपराध की ओर बढ़ रही है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर