Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हरियाणा से चंडीगढ़ और जयपुर जाना होगा आसान, भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बना NH-152D वाहनों के लिए खुला

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रहे NH-152D का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। NHAI ने निरीक्षण के बाद इसे वाहनों के लिए खोल दिया है। अब हरियाणा से चंडीगढ़ और जयपुर जाना आसान होगा। अब चार घंटे में चंडीगढ़ व छह घंटे में पहुंचेंगे जयपुर।

By Rajesh KumarEdited By: Updated: Sat, 30 Jul 2022 08:12 PM (IST)
Hero Image
नेशनल हाईवे नंबर 152-डी से घटेगी चंडीगढ़ व जयपुर की दूरी।

जींद, जागरण संवाददाता। भारतमाला परियोजना(Bharatmala Project) के तहत बने नेशनल हाईवे नंबर 152-डी का काम पूरा हो गया है। इसे NHAI द्वारा निरीक्षण के बाद वाहनों के लिए खोल दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। चंडीगढ़ व जयपुर के लिए सफर आसान हो जाएगा। जींद से चंडीगढ़ का रास्ता करीब साढ़े तीन घंटे में तय होगा और जयपुर जाने में अधिकतम पांच घंटे लगेंगे।

एनएचएआई द्वारा शनिवार व रविवार को हाईवे पर ट्रायल के लिए वाहन चलाने का फैसला लिया है। एक अगस्त से इस पर टोल शुरू हो जाएगा और सामान्य यात्रा शुरू होगी। टोल की व्यवस्था यह रहेगी कि जिस स्थान से वाहन हाईवे पर चढ़ेगा वहां से जहां इससे उतरेगा, वहां तक के ही पैसे कटेंगे। जींद में सफीदों रोड पर तलोडा खेड़ी व जुलाना में किलाजफरगढ़ गांव के जुड़ाव दिया गया है। इससे पहले जींद से जयपुर जाने के लिए रोहतक-झज्जर या भिवानी रूट लेना पड़ता था। इससे कई शहरों से निकलने के कारण काफी देर लगती थी।

जयपुर व चंडीगढ़ का सफर होगा आसान

अब लोग अपने वाहन से इसी हाईवे से जयपुर व चंडीगढ़ जा सकेंगे। किलोमीटर स्कीम की बस चलाने वाले चालक राजेश मलिक के अनुसार जयपुर जाने में पहले कम से कम सात घंटे का समय लगता था। वहीं इस मार्ग से अधिकत पांच घंटे में असानी से जाया जा सकता है। इसी प्रकार चंडीगढ़ का सफर पहले पांच घंटे में तय होता था और इस मार्ग से साढ़े तीन से चार घंटे में जींद पहुंचा जा सकता है।

100 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलेंगे वाहन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक केएम शर्मा के अनुसार नेशनल हाईवे पर वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई। भारी वाहनों 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकेंगे। इस मार्ग पर वाहन चालकों को किसी भी परेशानी नहीं होगी। साथ ही हर किलोमीटर पर सीसीटीवी कैमरे की भी सुविधा है। इसके अलावा 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा भी मिलेगी।