Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

International Yoga Day: CM मनोहर लाल योग दिवस के कार्यक्रम में हुए शामिल, 52 मिनट तक लगाया योगासन

International Yoga Day 2023 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को शिवाजी स्टेडियम में योग किया। वह मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाए गए थे। इस दौरान उन्होंने 52 मिनट तक योग किया।

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Wed, 21 Jun 2023 12:26 PM (IST)
Hero Image
CM मनोहर लाल ने 52 मिनट तक किया योग

जागरण संवाददाता, पानीपत।International Yoga Day 2023: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को शिवाजी स्टेडियम में राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की और 52 मिनट तक योग आसन किए। साथ में स्कूलों के विद्यार्थियों, पतंजलि, आइटीबी, सीआरपी और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित करीब 5000 लोगों ने योग किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग पर संबोधन दिखाया गया।

गुरुरामदास गुरुद्वारे में सीएम ने मत्था टेका

कार्यक्रम से करीब ढाई घंटे पहले बारिश हो गई थी। जिससे कालीन गिली हो गई। इस पर मैट बिछाए गए और विधिवत रूप से योग आसन कराए गए। स्टेडियम में कार्यक्रम खत्म होने के तीन घंटे बाद मुख्यमंत्री मॉडल टाउन स्थित गुरुरामदास गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे। आसपास क्षेत्र में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। इस मौके पर शहर विधायक प्रमोद विज, पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा, मेयर अवनीत कौर, भाजपा जिला प्रधान डा. अर्चना गुप्ता सहित कई नेताओं ने भी योग आसन किए।

योग प्रदर्शन का नहीं, जीवन का हिस्सा हो : सीएम

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि योग व्यक्ति के लिए प्रदर्शन कार्यक्रम न होकर जीवन का हिस्सा हो। योग से व्यक्ति के विचार सात्विक होते हैं और इसके बूते निशाना से बाहर निकलता है। सारा दिन शरीर तरोताजा रहता है। मेरे जीवन का योग अहम हिस्सा है। उन्होंने बताया कि खाना खाते ही योग नहीं करना चाहिए। बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं योग से शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।

बच्चों के करतब से हुए हैरान

द वारियर इंडिया फाउंडेशन की टीम ने योग आसन से लेकर जिम्नास्टिक के करतब दिखाए। जिसे देख सभी हैरान हो गए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी टीम में शामिल लड़के व लड़कियों की कला की तारीफ की और भविष्य में और भी ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें