Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हो जाएं सतर्क, बादल छाए धुंध बढ़ी, आेले गिरने के आसार

पानीपत सहित आसपास के जिलों में मौसम ने अपने सख्त तेवर दिखाने जारी रखे हैं। बुधवार की सुबह हाड़ कंपाती ठंड के साथ हुई। दिन में बादल छाए रहने और धुंध की वजह से ज्यादा ठंड महसूस हुई।

By Edited By: Updated: Thu, 03 Jan 2019 01:42 PM (IST)
Hero Image
हो जाएं सतर्क, बादल छाए धुंध बढ़ी, आेले गिरने के आसार

पानीपत, जेएनएन।  मौसम ने एक साथ करवट ले ली है। आसमान में हल्के बादल छा गए हैं और ग्रामीण क्षेत्र में सुबह व शाम को धुंध भी बढऩे लगी है। मौसम विशेषज्ञों ने पांच जनवरी को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। 

सुबह तेज धुंध छा गई। दृश्यता करीब 10 मीटर की रही। करीब नौ बजे धुंध घटने लगी। दोपहर कुछ देर तक धूप निकली रही। इसके बाद शाम को आसमान में हल्के बादल छाने लगे।शाम होते फिर से धुंध ने आसमान को घेरना शुरू कर दिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों की माने तो पांच जनवरी वेस्टर्न डिस्ट्रबेंस के कारण मौसम गड़बड़ा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बरसात के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सुनील मान ने बताया कि किसानों को अभी गेहूं की ङ्क्षसचाई रोक लेनी चाहिए। वे बारिश का इंतजार करें। बारिश गेहूं के लिए वरदान साबित होगी। 

सुबह कोहरा, छाए रहे बादल
सुबह घने कोहरे ने परेशानियां बढ़ाई तो दिन के समय आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर लोग ठंड के मारे दुबके रहे। इस दौरान अधिकतम 20 व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। ठंड बढऩे की संभावना को देखते हुए विशेषज्ञ एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। 

पांच मीटर की दृश्यता पर रेंगे वाहन
सुबह के समय सीजन में अब तक घना कोहरा छाया। देर रात से ही कोहरा छाना शुरू हो गया था। सुबह के समय हालात काफी  खराब देखे गए। सड़कों पर पांच मीटर की दृश्यता पर वाहन रेंगे। 11 बजे बजे तक कोहरे से जूझना पड़ा। इस दौरान कई छिटपुट घटनाएं भी हुई। 

सड़कों से सुरक्षा गायब
कई सड़कों से सफेद पट्टी भी गायब हो गई है। सफेद पट्टी न होने के कारण दुर्घटनाओं की संभावना और भी बढ़ जाती है। जठलाना-रादौर व अलाहर-जयपुर मार्ग पर यह पट्टी कई जगह से गायब है। ऐसे में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सड़कों पर दौड़ रहे ऐसे वाहनों की संख्या कम नहीं है जिनके पीछे रिफ्लेक्टर नहीं है। घने कोहरे के कारण ये दिखाई नहीं देते और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। 

cold weather

बरतें सावधानी
यातायात थाना प्रभारी यादवेंद्र का कहना है कि कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है। इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। तेज गति से वाहन न चलाएं। सड़क के किनारे वाहन खड़ा न करें। सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाना सुनिश्चित किया जाए। नशे में वाहन न चलाएं और यातायात के नियमों का पालन करें। 

स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग
सामान्य अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया का कहना है कि ठंड के दौरान खासतौर पर बच्चे व बुजुर्ग स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।यदि अधिक कोहरा है तो सुबह की सैर से परहेज करें। घर पर ही हल्का व्यायाम कर लें। बंद कमरे में अंगीठी न चलाएं। यह नुकसान दायक साबित हो सकती है।