Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mothers Day: आज है मदर्स डे, पढ़ें, अम्‍मा जी की भावुक कर देने वाली ये कहानी

Mothers Day मुश्किल वक्‍त में समाज के लिए खड़ी होने वाली किन्‍नर साधना। असहाय बच्‍चों के ख्‍वाबों को पूरा करने के लिए दिन रात एक कर देतीं। पढ़ाई का पूरा खर्च उठातीं। जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता मुहैया करातीं। यहां तक एक बच्‍चे के डांस के शौक को मंच तक पहुंचाया।

By Anurag ShuklaEdited By: Updated: Sun, 08 May 2022 10:44 AM (IST)
Hero Image
Mothers Day: रियलटी शो में भारती को आर्शीवाद देतीं किन्‍नर साधना।

पानीपत, [विनोद जोशी]। Mothers Day: किन्नर साधना, आयु 70 वर्ष। मां नहीं बन पाने का दर्द उनकी आंखों से छलक आता है। इस कमी को उन्होंने असहाय बच्‍चों को जीवन में आगे बढ़ाकर पूरा किया है। लोग उन्हें अम्माजी कहकर बुलाते हैं। केवल बच्‍चों ही नहीं, वह पानीपत में मुश्किल के समय पूरे समाज की मदद भी करती हैैं।

पानीपत की नूरवाला कालोनी में रहती हैं हाजी साधना। जागरण से बातचीत में हाजी साधना ने कहा कि अगर कोई किसी बच्‍चे की मदद करना चाहता है तो उसकी शिक्षा पर खर्च करे क्योंकि शिक्षा से ही बदलाव संभव है। भीख मांगते हुए बच्‍चों के माता-पिता को समझाएं कि उसे पढऩे भेजें। वह ऐसे बच्‍चों को पढ़ाती हैं। एक बच्‍चे हर्ष को डांस करने का शौक था। प्रतिभा भी थी। उसका पूरा खर्च उठाया। हर्ष कलर्स चैनल के रियलिटी शो हुनरबाज देश की शान में पहुंच गया। खिलाडिय़ों की मदद करने से भी हाजी साधना पीछे नहीं हटतीं। दंगल में कई पहलवानों को उन्होंने आगे बढ़ाया।

कोरोना काल में आईं आगे

कोरोना से पहले तक सामने नहीं आकर मदद करने वालीं हाजी साधना ने लाकडाउन के समय शहर को संभालने का काम किया। दरअसल कोरोना की वजह से सभी सहमे हुए थे। सामाजिक संस्थाओं के सदस्य भी आगे नहीं आ रहे थे। तब हाजी साधना ने अपनी टीम के सदस्यों से कहा कि बस स्टैंड पर मास्क का वितरण किया जाएगा। यह शहर के लिए चौंकाने वाली बात थी क्योंकि उस समय तक कोई बाहर नहीं निकल रहा था। उस समय के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सतीश वत्स से उन्होंने बात की। और फिर मास्क बांटने का अभियान शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दूसरी संस्थाएं मदद के लिए आगे आईं।

भट्ठों तक पहुंचाया राशन

कोरोना काल में हाजी साधना के पास खबर आई कि शहर से लगते ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों तक खाना नहीं पहुंच रहा। शहर जब सोया होता था, तब वह ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर में राशन बांटने पहुंचींं।

स्वच्‍छता की ब्रांड एंबेसडर

हाजी साधना को नगर निगम ने सफाई का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया है। उन्होंने कोरोना काल में सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया था। सफाई अभियान चलाती रहती हैं। नगर निगम को जब पांच एंबेसडर चुनने थे तो सबसे पहला नाम उन्हीं का था।

Koo App

#MothersDay to the backbone everyone whose lucky to have one. Not to forget our motherland n our existence coz of her. #HappyMothersDay2022 #kooforindia - Luviena Lodh (@luvienalodh) 8 May 2022

Koo App

किसी ने रोजा रखा, किसी ने उपवास रखा, दुआ कबूल हुई उसकी, जिसके सिर पर माँ ने हाथ रखा। मदर्स डे पर मातृ शक्ति को नमन एवं सभी को शुभकामनाएं

View attached media content - SANDEEP SINGH (@flickersingh) 8 May 2022

Koo App

माँ तो माँ होती है, भारतीय संस्कृति में संन्यासी का दर्जा सर्वोच्च होता है, लेकिन माँ संन्यासी से भी ज्यादा पूज्य है, माँ 5 वर्ष तक जो ज्ञान व संस्कार बच्चे को देती है वह एक तरफ, और जीवन भर व्यक्ति जो सीखता है वह पूरा एक तरफ रखें तो दोनों बराबर हैं... अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर मातृ शक्ति को प्रणाम।

View attached media content - स्वामी रामदेव (@swamiramdev) 8 May 2022

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर