Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यमुना में नहाते समय तीन छात्र बहे, महिलाओं ने फेंकी चुनरी, एक बचा

यमुना नदी में नहाते हुए तीन छात्र डूबने लगे। एक को बचा लिया गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद छात्र उदय का शव मिला शव। तीन दिन बाद आर्यन का शव मिला।

By Anurag ShuklaEdited By: Updated: Tue, 02 Apr 2019 01:49 PM (IST)
Hero Image
यमुना में नहाते समय तीन छात्र बहे, महिलाओं ने फेंकी चुनरी, एक बचा

पानीपत, जेएनएन। सनौली खुर्द गांव के तीन छात्र रविवार को गांव तामशाबाद के पास यमुना नदी में नहाते हुए करीब 25 फीट गहरे गड्ढे में बह गए। एक छात्र को पास में ही उपले बना रही महिलाओं ने चुन्नी के सहारे बचा लिया। ग्रामीणों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद दूसरे छात्र को बेसुध हालात में बाहर निकाला। निजी अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीसरा छात्र तीन दिन बाद मिला। जिला प्रशासन के आपदा बाढ़ प्रबंधन के इंतजाम नाकाम रहे। मधुबन से आई गोताखोरों की टीम के पास भी पुख्ता प्रबंध नहीं थे।  

सनौली खुर्द निवासी उमेश त्यागी के इकलौते बेटे अभिषेक (17) ने दसवीं की परीक्षा दे रखी है। गांव के योगेश के इकलौते बेटे आर्यन (14) और सोनू के इकलौते बेटे उदय (14) ने आठवीं की परीक्षा दी थी। तानों रविवार को बाइक पर घर से खेत जाने के लिए निकले थे। बाद में वे खेत के पास तामशाबाद में यमुना नदी में नहाने के लिए उतर गए। आर्यन और उदय गहरे गड्ढ़े में चले गए। उन्हें तैरना नहीं आता था। वे दोनों डूबने लगे। अभिषेक ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ। 

पत्थर का सहारा लेकर बचा अभिषेक
अभिषेक पत्थर का सहारा लेकर बच गया। शोर मचाने पर पास में उपले बना रही महिलाओं ने चुन्नी के सहारे अभिषेक को बाहर निकाला। इसके बाद दो छात्रों के डूबने की मुनादी गांव की मस्जिद के लाउड स्पीकर से कराई गई। थोड़ी देर में तामशाबाद, सनौली खुर्द और मिर्जापुर के ग्रामीणों ने दोपहर करीब एक बजे यमुना से उदय को बेसुध हालत में  बाहर निकाला। उसे हैदराबादी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए उदय के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार वत्स, सनौली थाना प्रभारी सुरजभान और बापौली के नायब तहसीलदार जगदीश चंद्र व कानूगो नरेश पहुंचे। 

तीन दिन बाद यमुना नदी में मिला आर्यन का शव
सनौली खुर्द गांव के नौवीं कक्षा के छात्र आर्यन का शव तीन दिन बाद मंगलवार सुबह तामशाबाद गांव से दो किलोमीटर दूर यमुना नदी में गोतोखारों ने ढूंढ लिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आर्यन इकलौता बेटा था। सनौली खुर्द गांव में मातम छाया हुआ है। आर्यन के पिता योगेश त्यागी किसान हैं।