Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

क्रेटा कार ने दो कारों को मारी टक्कर, चार घायल

महेंद्रगढ़ रोड पर गांव सहारनवास के निकट एक क्रेटा कार ने सेंट्रो व वैगनार कार को टक्कर मार दी।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 06 Jun 2022 06:35 PM (IST)
Hero Image
क्रेटा कार ने दो कारों को मारी टक्कर, चार घायल

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: महेंद्रगढ़ रोड पर गांव सहारनवास के निकट एक क्रेटा कार ने सेंट्रो व वैगनार कार को टक्कर मार दी। हादसे में सैंट्रो कार में सवार चार लोगों को चोट लग गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस को दी शिकायत में गांव गुडि़यानी निवासी निकेश ने कहा कि वह वर्तमान में मोहल्ला मधु विहार में रहते है। चार जून को वह अपनी कार लेकर जैनाबाद गए थे। कार में उनके साथ मधु विहार निवासी प्रवीण, रतन लाल, रेनू व रंजना रानी भी थी। गांव सहारनवास के निकट वह तेल लेने के लिए पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ने लगे तो पीछे से तेज गति से आ रही एक क्रेटा कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। पीछे से टक्कर लगने से सैंट्रो कार आगे खड़ी वैगनार कार से भी टकरा गई। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सैंट्रो कार में सवार चार लोगों को चोट लग गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामपुरा थाना पुलिस ने निकेश की शिकायत पर क्रेटा कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें