Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Weather Update: रेवाड़ी में शून्य डिग्री दर्ज हुआ तापमान, खेतों में जमी बर्फ

Haryana Weather Update दिल्ली और उसके आस-पास के इलाके पर दिन रोज कड़ाके की सर्दी पड़ी रही है जिससे लोगों का जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। वहीं मंगलवार सुबह रेवाड़ी में शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया है जिसके चलते खेतों में खड़ी फसल पर बर्फ जम गई।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavUpdated: Tue, 17 Jan 2023 10:10 AM (IST)
Hero Image
Haryana Weather Update: zero degree Temperature recorded in Rewari.

रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। Haryana Weather Update: क्षेत्र में बेशक समय से धूप निकल रही है, रात का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। मंगलवार की सुबह क्षेत्र का तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच गया। खेतों में फसल व घास-फूस पर ओंस की बूंद जम गई। कई जगह खेतों में भरे पानी की ऊपरी स्तर पर बर्फ की परत जम गई। लगातार तीसरे दिन भी पाला जमा रहा। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और पाला जमने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

लगातार नीचे लुढक रहा है तापमान

बीते कई दिनों से शीतलहर के कारण दिल्ली और उसके आस-पास के इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। मंगलवार सुबह हरियाणा के रेवाडी में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान गिर कर एक डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन रविवार को न्यूनतम तापमान साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 16.50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Haryana Weather update

वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले 12 जनवरी को अधिकतम 19.5 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान था। यह इस सीजन में पहली बार है जब सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

किसानों की बढ़ी चिंताएं

लगातार गिर रहे पारा के चलते क्षेत्र में फसलों पर पाला की परतें जम रही है। फसलों पर पाला जमने से किसानों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं और सरसों, बागवानी सब्जियों की फसलों पर भारी नुकसान की आशंका बनी हुई है। कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है।

Rewari

बुधवार को बाद मिल सकती है सर्दी से राहत

वहीं, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, कल यानी बुधवार 18 जनवरी तक शीतलहर व पाला पड़ने का सिलसिला जारी रह सकता है और इसके बाद लोगों को सर्दी से राहत मिलने की संभावनाएं हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर