Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rewari Crime News: 52 साल की विधवा से दुष्कर्म, एक आरोपित महिला सहित तीन गिरफ्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में 52 साल की विधवा से दुष्‍कर्म की घटना सामने आई है। मामले की जांच में सामने आया है कि एक परिचित महिला भी इस घटना में शामिल थी। पुलिस ने आरोपित महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaUpdated: Mon, 20 Feb 2023 11:15 AM (IST)
Hero Image
52 साल की विधवा से दुष्कर्म, एक आरोपित महिला सहित तीन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: शहर की रहने वाली एक 52 वर्षीय विधवा को एक परिचित महिला ने अपने घर बुला लिया। घर पर पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने महिला को नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म किया। महिला को होश आने पर घटना के बारे में पता लगा। दुष्कर्म का मामला जनवरी माह का है और महिला ने अब पुलिस को शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

Bhiwani Murder: मृत बच्‍चे के शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए कब्र से निकाला, पुलिस ने महिला के आरोप का किया खंडन

एक शर्मनाक घटना में बेटे के रिश्ते की बातचीत के लिए बुलाई 52 साल की विधवा महिला से दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक परिचित महिला के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी की भी उम्र 49 साल है जो कि बावल के एक गांव का रहने वाला है।

पुलिस की शिकायत में महिला ने जानकार महिला के बारे में जानकारी दी

पुलिस को शिकायत देकर शहर की रहने वाली एक महिला ने कहा है कि जनवरी में उसके पास जानकार महिला आई थी। घर पर उसने आकर बताया कि एक रिश्ता है और उनके बेटे के लिए यह ठीक है। उसके काफी आग्रह के बाद वह 31 जनवरी की शाम को उसके द्वारा भेजे गए एक उदय व्यक्ति के साथ घर पर चली गई। घर पर घनश्याम नाम का व्यक्ति पहले से मौजूद था।वहां पर उसे पीने के लिए चाय दी गई। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई।

होश आने पर लगा दुष्कर्म का पता

महिला के अनुसार करीब डेढ़ घंटे बाद उसे होश आया तो अपने साथ दुष्कर्म होन के बारे में पता लगा। कुछ देर बाद उदय नाम का व्यक्ति उसके वापस घर छोड़ आया। अगले दिन घनश्याम का फोन आया और उसके ब्लैकमेल करने लगा। कई दिनों तक महिला ने किसी को भी इस बारे में नहीं बताया।

Fatehabad Accident: शादी समारोह से लौट रही कार और ट्रक की भिड़ंत, दो युवकों की मौत

महिला ने अपनी बेटी को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपितों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर महिला सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर