Move to Jagran APP

Rewari Weather: आज रही इस मौसम की सबसे सर्द सुबह, अलाव जलाकर बैठे मिले लोग

जिले में सर्दी के तेवर लगातार बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को इस माैसम की सबसे सर्द सुबह रही। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस पहुंचा। इससे पहले 26 दिसंबर को 2.5 डिग्री सेल्सियस था न्यूनतम तापमान। बृहस्पतिवार को सुबह कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रहा।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Thu, 05 Jan 2023 02:45 PM (IST)
Hero Image
आज रही इस मौसम की सबसे सर्द सुबह

रेवाड़ी, जागरण संवाददाता : जिले में सर्दी के तेवर लगातार बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को इस माैसम की सबसे सर्द सुबह रही। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस पहुंचा। इससे पहले 26 दिसंबर को 2.5 डिग्री सेल्सियस था न्यूनतम तापमान। बृहस्पतिवार को सुबह कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रहा। बुधवार रात को छाया घना कोहरा बृहस्पतिवार सुबह तक रहा।

अलाव सकते रहे लोग

घर और प्रतिष्ठान के अंदर ही नहीं बाहर भी लोग ठिठुरन से कांपते रहे। लोग या तो अलाव सेंकते रहे या फिर घरों में दुबके रहे। सर्दी की कंपकपी बढ़ने से लोग अधिकांश समय रूम हीटर और अलाव सेककर सर्दी से बचाव का प्रयास कर रहे हैं। अस्पतालों में ओपीडी भी पहले की तुलना में कम है।

न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी उतार चढ़ाव

बुधवार को जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस था वहीं अधिकतम भी घटकर 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। दिनभर सर्द हवा चलने के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ रही है। मंगलवार को अधिकतम 16 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस था।

पानीपत भी रहा सबसे सर्द 

लगातार बढ़ती जा रहा है। अधिकतम तापमान में भी बुधवार को गिरावट रही। तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि 15 डिग्री सेल्सियस जितनी ठंड महसूस की गई। बढ़ती ठंड के बीच बुधवार (चार जनवरी) का दिन औद्योगिक नगर पानीपत में मौसम का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पहाड़ों की ओर से आ रही बर्फीली हवा के कारण सप्ताहांत में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

दृश्यता का स्तर 500 मीटर तक रहा

अगले दो दिन घने कोहरे की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पूर्व 26 दिसंबर को यह 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो सीजन का सबसे ठंडा दिन था। बुधवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह साढ़े आठ बजे घना कोहरा होने के कारण जीटी रोड पर दृश्यता का स्तर 500 मीटर तक रहा।

मौसम विभाग ने वीरवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने, न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: चार व 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। औद्योगिक नगर में वायु प्रदूषण की ‘मोडरेट स्थिति में रहा। है। बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 104 रहा। कोहरा होने के कारण बुधवार को 2715 अमृतसर सचखंड तीन घंटे देरी से पहुची। सुपर दो घंटे देरी से आई।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें