Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कैडेट्स को सौंपी जिम्मेदारियां, निशांत बने सैनिक स्कूल कप्तान

सेक्टर चार स्थित सैनिक स्कूल मे कैडेट प्रतिनिधि नियुक्ति अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 20 Jul 2022 06:03 PM (IST)
Hero Image
कैडेट्स को सौंपी जिम्मेदारियां, निशांत बने सैनिक स्कूल कप्तान

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: सेक्टर चार स्थित सैनिक स्कूल मे कैडेट प्रतिनिधि नियुक्ति अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य कर्नल सौम्यब्रत धर ने मुख्य अतिथि के रूप में नई जिम्मेदारियां प्राप्त करने वाले कैडेट्स को बधाई देते हुए पढ़ाई के साथ कर्तव्यनिष्ठ बनने का आह्वान किया।

कैडेट निशांत को विद्यालय कप्तान बनाया गया है। कैडेट दीपक सांगवान को अकादमिक कप्तान बनाया गया। इसी प्रकार प्रकाश को खेलकूद विद्यालय कप्तान, सचिन को विद्यालय प्रीफेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त विद्यालय के छह सदनों के कप्तान और उपकप्तान भी चुने गए हैं। इस मौके पर विद्यालय अधिकारियों, सदन अध्यापकों द्वारा नई जिम्मेदारी प्राप्त कैडेट्स को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य सौम्यब्रत धर ने कहा कि कैडेट्स में उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए विद्यालय में प्रतिवर्ष इस समारोह का आयोजन किया जाता है। इन कैडेट्स का चयन विद्यालय में इनके समग्र प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में कुशल नेतृत्व क्षमता और दक्षता विकसित कर उनमें अनुशासन व नैतिक जिम्मेदारियों के उच्च आदर्शों को स्थापित करना है।

इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र सुमित कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रेरित किया। कैडेट शान के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में उप प्राचार्या सुनैना चाहार, विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी अविनाश कुमार के साथ समस्त विद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें