Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है : ग्रोवर

संवाद सहयोगी कलानौर : हरियाणा के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि मानव सेना ही ईश्वर सेवा हैं।

By Edited By: Updated: Sun, 22 Jan 2017 06:56 PM (IST)
Hero Image
मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है : ग्रोवर

संवाद सहयोगी कलानौर : हरियाणा के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि मानव सेना ही ईश्वर सेवा हैं। ऐसे सामाजिक संस्थानों के कार्य सरकार को भी दिशा देते हैं। सरकार योजनाएं बना सकती है, लेकिन उनको लागू करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत होती है। वे रविवार को अनाथालय का उद्घाटन के उपरांत उपस्थि्तजनों को संबोधित कर रहे थे।

सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि उनका वर्षो से जनसेवा संस्थान के साथ संबंध है। सालों पहले लगाया गया यह छोटा सा पौधा वटवृक्ष बनकर समाज की सेवा कर रहा है। शारीरिक व मानसिक तौर पर विक्षिप्त होने के बावजूद लोगों की सेवा का भाव सभी को प्रेरणा देता है। किसी के पास समय नहीं है और पैसे की भागदौड़ में सब व्यस्त हैं। इसके बावजूद जनसेवा संस्थान निस्वार्थ सेवा के लिए बधाई का पात्र है।

मंत्री ने कहा कि स्वामी डॉ. परमानंद पूरे देश में धार्मिक व सामाजिक कामों के लिए स्वयं आगे आकर पहल करते हैं। जनसेवा संस्थान के माध्यम से लोगों की सेवा के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यहीं नहीं संस्थान गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा के अवसर दे रहा है। शिक्षा के माध्यम से ही संस्कार मिलते हैं और मनुष्य आगे बढ़ता है लेकिन आज शिक्षा के स्तर में गिरावट आई है। उन्होंने संस्थान को अपने सरकारी कोष से 11 लाख रूपये देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर स्वामी डा. परमानंद, महामंडलेश्वर कालीदास, स्वामी विश्वेशानंद, आशा नंद, महंत प्रेमदास, साध्वी मनेश्वरी, श्रुति व प्रज्ञा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रमेश भाटिया, पवन आहुजा, ओमप्रकाश बागडी, पवन अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, गो¨बद राम ¨सघल, मांगेराम, रामअवतार गुप्ता, सूरजमल किलोई, हरिप्रकाश, मास्टर महा¨सह, जोगेंद्र सैनी, ईश्वर ¨सघल, बंटी बट्ठला, गुलशन दुआ, सुनीत कत्याल, प्रदीप गोयल, विनोद गुप्ता, अमित नागपाल व सुनील नंबरदार आदि उपस्थित रहे।