Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आप पार्टी हरियाणा की 10 लोकसभा और 90 विधानसभा सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, केजरीवाल का इस दिन होगा दौरा

Haryana News रोहतक में आप पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी 11 हजार पदाधिकारियों की सूची जारी कर चुकी है। प्रदेश के साढ़े सात हजार गांवों में पार्टी जा चुकी है। 10 लोकसभा और 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुटी है। उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर भी बड़ी जानकारी दी है। वहीं SYL के मुद्दे पर केंद्र और कांग्रेस को घेरा।

By Monu Kumar JhaEdited By: Monu Kumar JhaUpdated: Tue, 24 Oct 2023 04:35 PM (IST)
Hero Image
रोहतक में पत्रकारों को संबोधित करते आप राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, साथ में अन्य नेता मौजूद

जागरण संवाददाता, रोहतक। Haryana Politics: आम आदमी पार्टी 11 हजार पदाधिकारियों की सूची जारी कर चुकी है। प्रदेश के साढ़े सात हजार गांवों में पार्टी जा चुकी है। 10 लोकसभा और 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुटी है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता (Rajya Sabha MP Sushil Gupta) ने सोमवार को प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि हम सरकार बनायेंगे।

उन्होंने कहा हरियाणा (Haryana News) में भी दिल्ली की तरह से विकास होगा। पार्टी के लिए काम करने वाला सीएम का चेहरा बनेगा। इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के लिए कमिट है। विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन नहीं है।

SYL मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस को घेरा

केंद्र का काम है पानी का बंटवारा करना। SYL को राजनीतिक मुद्दा बनाकर पार्टियां रखना चाहती है। पाकिस्तान में 65 प्रतिशत पानी जा रहा है। रेवाड़ी में 2014 में नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने वापस लाने का वायदा किया था, लेकिन अभी तक पानी वापस नहीं आया।

यह भी पढ़ें: Haryana: 9 साल में BJP सरकार में मिली 1 लाख 15 हजार के करीब सरकारी नौकरियां, कांग्रेस-चौटाला के कार्यकाल में इतनी थी संख्या

उन्होंने कहा कि हरियाणा, पंजाब (Punjab News) और राजस्थान (Rajasthan News) कहता है पानी नहीं है। केंद्र सरकार इसका समाधान करें। 56 साल से मुद्दा है। आप की सरकार केंद में बनेगी तो एक दिन में समाधान करेंगे। दिल्ली में प्रदूषण के लिए सरकारें जिम्मेदार हैं। कृषि प्रधान है हरियाणा। इसलिए किसान को देखकर नीतियां बनाने की जरूरत है।

29 अक्टूबर को केजरीवाल का हरियाणा दौरा

किसानों को लेकर उन्होंने कहा -हरियाणा किसानों को दुखी कर रही सरकार। कृषि को लेकर उद्योग लगाने चाहिए। 29 अक्टूबर को दिल्ली के सीएम आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) हरियाणा में आएंगे और नए प्राधिकारियों को शपथ दिलाएंगे।

झूठे मुकदमे में आप के मंत्रियों को डाला जा रहा जेल में-तंवर

इस मौके पर अशोक तंवर ने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन बन चुका है। दिल्ली मॉडल का आधार शिक्षा और स्वास्थ्य है, जिसे सरकार रोकने का काम कर रही है, इसलिए आप के मंत्री, विधायक और नेताओं को जेल में डाला गया है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के दौरे पर पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अंत्योदय सम्मेलन में करेंगे शिरकत; पढ़ें पूरा शेड्यूल