Move to Jagran APP

हरियाणा चुनाव में हार से बौखलाए बलराज कुंडू, महिलाओं के लिए बंद करवा दी फ्री बस सर्विस

हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद बलराज कुंडू ने लड़कियों के लिए चलाई जा रही मुफ्त बस सेवा को बंद कर दिया है। पिछले चुनाव में निर्दलीय जीतने वाले कुंडू को इस बार कांग्रेस के बलराम दांगी ने हराया है। कुंडू का कहना है कि अब महम के नए विधायक बेटियों के लिए बसे चलवाएं। बता दें कि बलराज कुंडू हरियाणा जनसेवक पार्टी के अध्यक्ष हैं।

By Rajiv Mishra Edited By: Rajiv Mishra Updated: Sat, 12 Oct 2024 12:46 PM (IST)
Hero Image
बलराज कुंडू ने बंद करवाई महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस (फोटो- सोशल मीडिया)

डिजिटल डेस्क, रोहतक।  हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद कई नेताओं का गुस्सा सार्वजनिक तौर पर सामने आने लगा है। हरियाणा के रोहतक जिले की महम विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद बलराज कुंडू ने लड़कियों के लिए चलाई जा रही मुफ्त बस सेवा को बंद कर दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में बलराज कुंडू महम विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीते थे। इस चुनाव में महम से कांग्रेस के बलराम दांगी ने चुनाव जीता है। बता दें कि बलराज कुंडू हरियाणा जनसेवक पार्टी के अध्यक्ष हैं।

18 बसें चलवाते थे बलराज कुंडू

बलराज कुंडू हरियाणा के चार जिलों में महिलाओं के लिए 18 बसें चलवाते थे। बलराज कुंडू का कहना है कि अब महम के नए विधायक बेटियों के लिए बसे चलवाएं। वहीं कुंडू के समर्थकों ने कहा कि इतना नेक काम करने के बाद भी लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया तो इसलिए महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा को बंद किया जा रहा है। बलराज कुंडू ने हार के बाद समर्थकों की मीटिंग में महिलाओं के लिए चलाई फ्री बस सेवा को बंद करने का फैसला लिया गया।

18 हजार से अधिक वोटों से हार गए थे चुनाव

महम विधानसभा सीट से हरियाणा जनसेवक पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले बलराज कुंडू को कांग्रेस के प्रत्याशी बलराम दांगी से हार का सामना करना पड़ा। बलराम कुंडू को 18 हजार से अधिक वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें 38805 वोट मिले जबकि बलराम दांगी को 56865 वोट मिले थे। बलराज कुंडू की गिनती हरियाणा के सबसे अमीर विधायकों में होती थी। बता दें कि 2019 में इलेक्शन कमीशन को दिए हलफनामे में उनकी वार्षिक आय 7.71 करोड़ के अलावा 141 करोड़ की सम्पत्ति बताई थी।

कुंडू ने बनाई थी हरियाणा जनसेवक पार्टी

बलराज कुंडू ने 6 सितंबर को अपनी एक पार्टी बनाई थी जिसका नाम हरियाणा जनसेवक पार्टी रखा था। इसके बाद उन्होंने जींद जिले में एक बड़ी रैली भी की थी जिसमे देश के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। इस रैली में उन्होंने केंद्र सरकार के अग्निवीर सहित कई योजनाओं पर जमकर हमला बोला था।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस की हार के बाद बाबरिया और उदयभान पर गिरेगी गाज? सैलजा को मिल सकती है प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

साल 2019 में मिली थी बड़ी जीत

साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में बलराज कुंडू को महम से बड़ी जीत मिली थी। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता आनंद सिंह दांगी को 12 हजार से अधिक वोटों से हराया था। 2019 का चुनाव जीतने के बाद उन्होंने मनोहर लाल सरकार को समर्थन देने का एलान किया था लेकिन एक साल बाद ही उन्होंने सरकार से समर्थन वापस लेने का एलान कर दिया।

यह भी पढ़ें- Haryana News: शपथ से पहले एक्शन में सरकार, फील्ड में निकले नायब सैनी; विधायक ले रहे अफसरों की क्लास

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें