Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'मोदी सरकार में दुश्मनों को सीमापार मारने की भी हिम्मत रखता है भारत', रोहतक में गरजे राजनाथ सिंह

Rajnath Singh in Rohtak रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हरियाणा के रोहतक में पहुंचे। यहां उन्‍होंने हरियाणा के पहले राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। रक्षा मंत्री ने नायब सैनी को युवा मुख्यमंत्री बताया। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर नायब सैनी लेकर जाएंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को राजनाथ सिंह ने संत बताया उन्होंने एक संत की तरह अपना दायित्व निभाया है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Fri, 03 May 2024 05:04 PM (IST)
Hero Image
रोहतक में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

जागरण संवाददाता, रोहतक। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरियाणा के पहले राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। रक्षा मंत्री ने नायब सैनी को युवा मुख्यमंत्री बताया। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर नायब सैनी लेकर जाएंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को राजनाथ सिंह ने संत बताया, उन्होंने एक संत की तरह अपना दायित्व निभाया है।

रक्षा मंत्री ने अरविंद शर्मा की तारीफ की

रक्षा मंत्री ने अरविंद शर्मा का नाम लेते हुए कहा कि शर्मा ने प्रभावी तरीके से मुद्दों को संसद में उठाया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री बोले कि कांग्रेस जनता की आंखों में धूल झोंक रही है। गुजरात में भाजपा का प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए तो कांग्रेस लोकतंत्र को खतरे में बताने लगी है।

राहुल गांधी को रणछोड़ बताया। अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने पर उन्होंने मैदान छोड़ने की बात कही। राजनाथ सिंह ने कहा कि हम कभी आंखें नीचे करके राजनीति नहीं करते। आंखों में आंख मिलाकर राजनीति की है। सभी सरकारों ने देश के लिए काम किया। लेकिन पीएम मोदी ने ऐतिहासिक काम किए हैं। अब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है।

पीएम मोदी की गिनवाई उपलब्धियां

पूर्व की सरकारों में देश की दुनिया में कोई चर्चा नहीं होती थी। पीएम मोदी ने सात आठ वर्षों में 11वें स्थान से 5वें स्थान पर अर्थव्यवस्था में ला दिया है। आने वाले वर्षों में दुनिया के टॉप 3 देशों में शामिल हो जायेगा। पुलवामा अटैक को पाकिस्तानी संसद में माना था कि उन्होंने करवाया था। लेकिन कांग्रेस सवाल पूछती है। अब भारत पहले वाला नहीं है, अब सीमा के अंदर और सीमा से बाहर जाकर भी मार सकते हैं। यह चुनाव शांति से निपट जायेगा और कांग्रेस भी अच्छे से निपट जाएगी।

किसानों के मुद्दों पर भी बोले राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा कि किसानों के हित में मोदी जी काफी काम किया। किसान सम्मान राशि दी जाती है। फसल का पूरा दाम किसान को मिल रहा है। रूस और यूक्रेन के युद्ध में भारत के बच्चे पढ़ने के लिए गए थे, वहां फंस गए थे। लेकिन मोदी जी ने युद्ध रुकवाकर भारतीय बच्चों को सकुशल लाया गया था। करीब 22 हजार बच्चे थे। ये है अब दुनिया में भारत के ताकत।

यह भी पढ़ें: 'क्षेत्रीय दल ही लोगों के हकों की रक्षा कर सकते हैं...', नामांकन के दौरान बोलीं INLD प्रत्याशी सुनैना चौटाला

जनता की आंखों में धूल झोंकने वालों को चुनाव में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। मुंबई में आतंकवादी घटना हुई थी तो उस समय के प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस तरह की घटनाएं होती रहती है। गांधी जी ने देश की आजादी के बाद कहा था कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए। गांधी जी की उस इच्छा को इस चुनाव में जनता पूरा कर सकती है।

भाजपा ने गरीबी से बाहर निकाले लोग: राजनाथ सिंह

गरीबी के संकट से कांग्रेस निजात नहीं दिला सकी थी, अब 25 करोड़ लोगों को भाजपा ने गरीबी से बाहर निकालने का काम किया। सैम पित्रोदा अब विदेश में रहकर कांग्रेस ओवरसीज चलाते हैं। कांग्रेस देश को कंगाल बनाना चाहती है। कामयाबी के साथ नाकामयाबी भी मिली। चंदर्यान 2 में सफल नहीं हुए तो मोदी जी ने विज्ञानियों को हौसला दिया तो चंद्र यान 3 को सफल करने का काम किया। भ्रष्टचार बड़ा मुद्दा है। एक दम से खत्म नहीं हो पाता। लेकिन मोदी जी ने संकल्प लिया और बड़ी छोट मारी।

यह भी पढ़ें: Haryana News: रिवॉल्वर हो या फिर राइफल... अगर जमा नहीं करवाए हथियार तो रद होंगे लाइसेंस, आदेश जारी

कांग्रेस के पीएम राजीव गांधी तो खुद भ्रष्टाचार की बात मानते थे। लेकिन अब दिल्ली से 100 रुपए भेजते है तो पूरे जेब में पहुंचते हैं। अरविंद शर्मा 4 बार सांसद रह चुके है और मैं खुद चोथी बार लड़ रहा हूं। अरविंद शर्मा दिग्गज नेता है। इसलिए उनको फिर से जिताना है। 2027 तक तीसरी आर्थिक स्थिति बनने जा रही है। पिछली बार 7 हजार से जीते थे इस बार डेढ़ से दो लाख वोटों से जिताने के बाद शीश झुकाकर अभिवादन करने आएंगे।