Move to Jagran APP

सलीम से बना संजू... फिर शुरू किया लव गेम, लड़की की शादी की जिद पर दी भयानक मौत; लाश ठिकाने लगाने का तरीका हैरान कर देगा

रोहतक के मदीना गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली की एक युवती की हत्या कर दी गई और उसका शव खेतों में दबा दिया गया। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जांच में पता चला कि युवती का प्रेमी मुस्लिम था और उसने शादी से इनकार कर दिया था।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Fri, 25 Oct 2024 08:34 PM (IST)
Hero Image
नाम बदलकर पहले प्रेम जाल में फंसाया फिर दी मार डाला (संकेतात्मक चित्र)
जागरण संवाददाता, रोहतक। मदीना गांव में दिल्ली की लड़की की हत्या कर शव खेतों में दबाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवा स्वजन को सौंप दिया। मृतका के पिता शंकर की शिकायत पर हत्या व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सोनिया पिछले करीब डेढ़ वर्ष से एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग में थी और यह पता नहीं था कि वह मुस्लिम है या हिंदू। बेटी 20 अक्टूबर को ही घर से लापता हो गई थी और इसकी शिकायत नांगलोई थाना पुलिस को दी गई थी। शुक्रवार को पता चला कि उसका शव मदीना गांव के खेतों में दबाया गया है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लड़की की उम्र थी करीब 20 साल

बता दें कि मृतका का नाम सोनिया उर्फ सोनी कुमारी था और उसकी उम्र करीब 20 वर्ष थी जोकि नांगलोई की रहने वाली थी। एक डेढ़ साल से सलीम ने अपना नाम बदलकर संजू रख मृतका को प्रेम जाल में फंसाया था। इसी बीच वह लड़की गर्भवती हो गई।

वह संजू से शादी करने का दबाव बना रही थी। जबकि संजू जिसका असली नाम सलीम है, ने शादी से इनकार कर दिया था। सलीम ने उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

20 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन उसने लड़की को घुमाने के बहाने घर से बुलाया और अपने दो और साथी पंकज और ऋतिक के साथ कार में चल पड़े। इसी बीच सलीम ने सोनी की गला दबाकर हत्या कर दी। ऋतिक सोनीपत जिले के गांव कथूरा का रहने वाला है।

दोस्त लेकर आया था मदीना गांव

सोनी की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए ऋतिक उन्हें गांव मदीना के सुनसान खेतों में ले आया और तीनों ने खेतों में गड्ढ़ा खोदकर शव को दबा दिया और वापस नांगलोई आ गए।

जब लड़की के भाई मनीष ने सलीम को फोन कर सोनी के घर नहीं आने की बात के बारे में पूछा तो उसने बहाना बनाया कि उसके साथ नहीं है। इस दौरान सलीम किसी से जंगल में गड्ढा खोदने की बात कर रहा था। दो दिन तक सोनी घर नहीं आई तो परिजनों ने पुलिस में उसके प्रेमी के पास जाने की शिकायत दी।

दिल्ली पुलिस ने उसके प्रेमी को हिरासत में लिया जिसके बाद उसने कबूल किया कि उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव मदीना के खेतों में दबाया है। लड़की के पिता शंकर ने बताया कि लड़के ने अपना नाम संजू बताया था और लड़की से काफी समय से मिल रहा था।

अब पता चला है कि उसका असली नाम सलीम है। लड़की के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है और आरोपितों सख्त सजा मिलनी चाहिए, जबकि इस मामले में तीसरा आरोपित अभी फरार चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Haryana News: रोहतक में युवती से मिलने गए नाबालिग का गन प्वाइंट पर अपहरण, कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।