Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जेल से बाहर आया राम रहीम, हनीप्रीत के साथ यूपी रवाना; हरियाणा में कहीं भी जाने की इजाजत नहीं

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 20 दिन की पैरोल मिली है। वह बुधवार सुबह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ गए। उन्हें हरियाणा में कहीं भी जाने की इजाजत नहीं है। कांग्रेस ने पैरोल का विरोध करते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। पुलिस सुरक्षा में राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा के लिए रवाना हुआ।

By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Wed, 02 Oct 2024 08:38 AM (IST)
Hero Image
पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आया राम रहीम (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, रोहतक। हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 20 दिन की पैरोल मिली है और वह बुधवार को रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर भी आ गया है। सुबह 6:35 बजे जेल से बाहर आने के बाद डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख गुरमीत सिंह की गाड़ी उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा के लिए रवाना हुआ। गुरमीत को लेने हनीप्रीत पहुंची थी। पुलिस सुरक्षा में उसे ले जाया गया है।

हरियाणा में जाने की इजाजत नहीं

डेरा प्रमुख राम रहीम को हरियाणा चुनाव आयोग ने सशर्त पैरोल दी है। पैरोल के दौरान राम रहीम को हरियाणा में कहीं भी जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। निर्वाचन विभाग के अधिकारी ने कहा कि गुरमीत सिंह को कानूनन पैरोल का अधिकार है। आयोग द्वारा कहा गया था कि पैरोल की अवधि के दौरान राम रहीम किसी प्रकार के राजनीतिक कार्यक्रम में भाग नहीं लेगा। डेरामुखी हरियाणा में नहीं आएगा और इंटरनेट मीडिया पर किसी तरह का राजनीतिक बयान नहीं देगा।

यह भी पढ़ें- राम रहीम की पैरोल के खिलाफ कांग्रेस ने ECI को लिखी चिट्ठी, शिकायत में चुनाव परिणाम प्रभावित होने की जताई आशंका

कांग्रेस ने किया पैरोल का विरोध

गुरमीत सिंह उर्फ राम रहीम को हरियाणा चुनाव से ठीक पहले पैरोल दी गई है। बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा का चुनाव होना है। कांग्रेस ने राम रहीम के पैरोल का विरोध करते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस ने कहा कि डेरा प्रमुख के जेल से बाहर आने पर चुनाव परिणाम प्रभावित होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले ही जेल से बाहर क्यों आता है राम रहीम? जानें पैरोल और इलेक्शन के बीच का कनेक्शन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें