Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'रंगों ने रोहतक की महिलाओं का बदला भविष्‍य', Mann Ki Baat में पीएम ने किस हैंडीक्राफ्ट का किया जिक्र

मन की बात (Mann Ki Baat) में हरियाणा के रोहतक की महिलाओं का जिक्र किया है। उन्‍होंने कहा कि अब महिलाएं इतनी सशक्‍त हैं कि वह खुद लाखों रुपये कमाकर घर चला रही हैं। अब महिलाएं कमजोर नहीं बल्कि आत्‍मनिर्भर बन गई हैं। महिलाएं अपनी प्रतिभा के दम पर कमाई कर रही हैं। साथ ही पूरी दुनिया में भी मिसाल बन रही हैं।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Sun, 28 Jul 2024 01:44 PM (IST)
Hero Image
मन की बात में पीएम ने रोहतक का किया जिक्र (फाइल फोटो)

 डिजिटल डेस्‍क, रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों से मन की बात (Mann Ki Baat) की। इस बार उनके संबोधन में हरियाणा के रोहतक का भी जिक्र किया गया। पीएम ने रोहतक की हथकरघा उद्योग से जुड़ी महिलाओं की सराहना की।

रंगों से हरियाणा की महिलाओं का बदला भविष्‍य: पीएम

पीएम मोदी संबोधन के दौरान रंगों की बात भी की। उन्‍होंने कहा कि अब रंगों की बात करते हैं, ऐसे रंगों की जिन्‍होंने हरियाणा के रोहतक जिले की ढ़ाई-सौ से ज्यादा महिलाओं के जीवन में समृद्धि के रंग भर दिए हैं। हथकरघा उद्योग से जुड़ी ये महिलाएं पहले छोटी-छोटी दुकानें और छोटे-मोटे काम कर गुजारा करती थीं।

लाखों रुपये कमा रही महिलाएं: प्रधानमंत्री मोदी

पीएम ने संबोधित करते हुए बताया कि अब इन महिलाओं ने 'उन्नति स्वयं सहायता समूह' से जुड़कर ब्लॉक प्रिंटिंग और रंगाई में ट्रेनिंग हासिल की है। आत्‍मनिर्भर बनी ये महिलाएं आज कपड़ों पर रंग बिखेर कर लाखों रुपये कमा रही हैं।

अब महिलाओं को किसी के सामने भी मदद मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। आज के दौर में महिला सशक्‍त हैं। हथकरघा उद्योग से जुड़ी महिलाएं हाथों से कपड़ों पर अलग-अलग डिजाइन और रंगों से रंगती है। 

यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat: 'मां और धरती मां के लिए कुछ स्पेशल करना होगा', पीएम मोदी बोले- पेड़ लगाने के अभियान से जुड़ें देशवासी 

सीएम नायब सैनी ने पीएम का जताया आभार

सीएम नायब सैनी ने भी अपने एक्‍स अकाउंट पर पोस्‍ट किया है। उन्‍होंने लिखा कि हरियाणा की हमारी माताओं-बहनों का लोकप्रिय 'मन की बात' कार्यक्रम में उल्लेख कर पीएम मोदी ने उत्साहवर्धन किया है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में हर स्तर पर स्टार्टअप और सेल्फ हेल्प ग्रुप को बढ़ावा देने का ही आज ये नतीजा है कि रोहतक जैसे छोटे शहर में रहने वाली ढाई सौ महिलाओं ने साथ जुड़कर और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का गौरव हासिल किया है।

हरियाणा सरकार की नीतियां सदैव ही इस तरह के प्रयासों को गति और सहयोग देने की रही है। विकसित भारत के निर्माण में हरियाणा का योगदान अविस्मरणीय होने वाला है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर