Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rohtak Weather: लगातार गंभीर स्थिति में जिले का प्रदूषण स्तर, तीन दिन से बहुत खराब हो रही हवा; AQI 349

लगातार जिले में प्रदूषण का स्तर गंभीर स्थिति में पहुंचा हुआ है। बुधवार को भी रोहतक का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 349 दर्ज किया गया है जो गंभीर स्थिति को दर्शाता है। आंकड़ों के अनुसार जिला में चार दिन से हवा बहुत खराब हो रही है। तीन दिन से तो एक्यूआइ का स्तर 300 से अधिक ही बना हुआ है।

By Ratan kanwar Edited By: Shoyeb AhmedUpdated: Thu, 16 Nov 2023 12:13 AM (IST)
Hero Image
लगातार गंभीर स्थिति में रोहतक का प्रदूषण स्तर (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, रोहतक। Pollution Level Of Rohtak: दीपावली के बाद से अब तक लगातार प्रदूषण का स्तर गंभीर स्थिति में बना हुआ है। बुधवार को भी रोहतक का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 349 दर्ज किया गया है, जो गंभीर स्थिति को दर्शाता है। आंकड़ों के अनुसार जिले में चार दिन से हवा बहुत खराब हो रही है। तीन दिन से तो एक्यूआइ का स्तर 300 से अधिक बना हुआ है।

तापमान दर्ज हो रही गिरावट

जिले में न्यूनतम तापमान में गिरावट भी हो रही है और सुबह के समय स्मॉग से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 19 नवंबर को मौसम में बदलाव व बादल छाने की संभावना बनी हुई है। जिसके बाद स्माग से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। बुधवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले पांच दिनों का एक्यूआइ डाटा

तिथि : एक्यूआइ

11 नवंबर : 75

12 नवंबर : 137

13 नवंबर : 383

14 नवंबर : 345

15 नवंबर : 349

ये भी पढ़ें- पुलिस ने तीन हत्यारोपितों को किया गिरफ्तार, स्वजनों का धरना जारी; कल भी रहेगी हड़ताल

एयर क्वालिटी इंडेक्स को यूं समझें

0-50 अच्छा

51-100 संतोषजनक

101-200 मध्यम

201-300 खराब

301-400 बहुत खराब

401- 500 खतरनाक

आगामी दिनों का संभावित तापमान व मौसम की स्थिति

तिथि : अधिकतम: न्यूनतम : मौसम की स्थित

16 नवंबर : 25 : 12 : सुबह स्माग

17 नवंबर : 25 : 12 : सुबह स्माग

18 नवंबर : 25 : 13 : सुबह स्माग

19 नवंबर : 26 : 13 : बादल छाने की संभावना

20 नवंबर : 26 : 12 : आसमान साफ

21 नवंबर : 26 : 12 : आसमान साफ

ये भी पढ़ें- हड़ताल खत्म... मृतक चालक के छोटे बेटे को मिलेगी नौकरी, परिवार को 15 लाख का मुआवजा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें