Move to Jagran APP

Ram Rahim On Parole: पैरोल पर पैरोल! फिर जेल से बाहर आएगा राम रहीम, 50 दिन की मिली पैरोल

Ram Rahim On Parole साध्वी दुष्कर्म सहित कई मामलों में साल 2017 से जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम फिर पैरोल पर बाहर आएगा। वह रोहतक की सुनाारिया जेल में बंद है। वहीं आज नौंवी बार राम रहीम को पैरोल मिली है। इस बार रोहतक जेल से राम रहीम को 50 दिन की पैरोल दी गई है।

By Jagran News Edited By: Preeti Gupta Updated: Fri, 19 Jan 2024 04:18 PM (IST)
Hero Image
फिर जेल से बाहर आएगा राम रहीम, 50 दिन की मिली पैरोल

एजेंसी, रोहतक। Ram Rahim Get Parole: साध्वी दुष्कर्म सहित कई मामलों में साल 2017 से जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम फिर पैरोल पर बाहर आएगा। वह रोहतक की सुनाारिया जेल में बंद है। वहीं, आज नौंवी बार राम रहीम को पैरोल मिली है। इस बार रोहतक जेल से राम रहीम को 50 दिन की पैरोल दी गई है। इससे पहले सितंबर में भी वह जेल से बाहर आया था।

बागपत बरनावा आश्रम में रहेगा राम रहीम

दोषी राम रहीम को उत्तर प्रदेश के बागपत बरनावा आश्रम में रहना होगा। उसे इस साल 2024 में पहली बार पैरोल ली है। गुरमीत राम रहीम 28 अगस्त 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। साध्वी दुष्कर्म मामले में दोषी गुरमीत सिंह को पूर्व डेरा प्रबंधक और पत्रकार हत्याकांड में भी दोषी करार दिया जा चुका है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।