Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

संत कबीरदास जयंती होगी भव्य : मनीष ग्रोवर

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि पूर्व की सरकारें महापुरूषों के इतिहास को भुला चुकी है।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 06 Jun 2022 09:40 PM (IST)
Hero Image
संत कबीरदास जयंती होगी भव्य : मनीष ग्रोवर

जागरण संवाददाता, रोहतक :

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि पूर्व की सरकारें महापुरूषों के इतिहास को भुला चुकी है। भाजपा ने महापुरूषों के इतिहास को जनता के सामने लाने का काम किया है ताकि युवा उनके योगदान से प्रेरणा ले सके। इसी दिशा में रोहतक की अनाज मंडी में 12 जून को संत कबीर जयंती पर प्रदेशस्तीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को कैनाल रेस्ट हाउस में प्रदेश उपाध्यक्ष के जिला के पदाधिकारियों की बैठक ली। ग्रोवर ने कहा कि गुरु तेग बहादुर के 450वें प्रकाश उत्सव का आयोजन पानीपत में किया गया था। करनाल में महर्षि कश्यप जयंती मनाई गई। कबीर जयंती 14 जून को है। देशप्रदेश भर में कार्यक्रम होंगे। लेकिन सरकार ने 12 जून को रोहतक में राज्यस्तरीय जयंती मनाने का फैसला लिया है। जयंती बेहद भव्य मनाई जाएगी। रोहतक की जिम्मेवारी सबसे ज्यादा बनती है। गुरु तेग बहादुर के प्रकाशपर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले से महापुरुषों को याद करने का आह्वान किया था। हरियाणा सरकार हर समाज के संत-महापुरुषों को समय समय पर याद करती है। उन्होंने कहा कि रोहतक जिले के प्रत्येक मण्डल अध्यक्ष से आह्वान किया कि हर बूथ से समाज का छोटे से छोटा बच्चा भी शामिल होना चाहिए। संत किसी बिरादरी विशेष के नहीं होते अपितु पूरे समाज के होते हैं। 36 बिरादरी इस जयंती समारोह में पहुंचेगी। जिला अध्यक्ष अजय बंसल ने तैयारियों को लेकर समीक्षा की। बैठक के दौरान दोनों जिला महामंत्री सतीश आहूजा, राजेश भालौठ, वीर सिंह हुड्डा, सत्यप्रकाश बिसला, रमेश चेची, ओमप्रकाश बागड़ी, आशा शर्मा, मीना अटकान, सुमिता भाटिया जांगड़ा, सुरेश किराड़, नवीन ढुल, सतीश चौधरी, कुलविदर सिक्का, ऊषा शर्मा, संगीता, ईश्वर सिघल, राजीव भाकर, गुलशन दुआ, संदीप बुधवार, रवि हुड्डा, अशोक सहगल, सुरेश सैनी, जयभगवान जांगड़ा, सतीश ठेकेदार, राज सिंह गुढ़ान, सुमित कौशिक इत्यादि मौजूद थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें