Move to Jagran APP

रूम दिलाने के बहाने होटल ले गया BJP नेता, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया बेहोश; फिर दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप

हरियाणा (Haryana Crime) के हिसार जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भाजपा नेता मनदीप मलिक और उनके प्रॉपर्टी डीलर दोस्त नियाणा निवासी प्रदीप पर एक 25 वर्षीय युवती के साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे किराए के मकान की जरूरत थी और आरोपित ने उसे मकान दिखाने के बहाने होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Wed, 23 Oct 2024 03:30 PM (IST)
Hero Image
भाजपा नेता व प्रापर्टी डीलर पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का लगा आरोप।
जागरण संवाददाता, हिसार। हिसार जिले के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती ने भाजपा नेता मनदीप मलिक व उसके प्रापर्टी डीलर दोस्त नियाणा निवासी प्रदीप पर होटल में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर बेहोश कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का मंगलवार को पुलिस ने नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया आठ महीने से वह हिसार में मेकअप आर्टिस्ट का काम करती है। उसे किराए के मकान की जरूरत थी। उसके परिचित प्रॉपर्टी डीलर ने उसे हिसार में मकान दिखाया था।

किराए के मकान का दिया था झांसा

21 अक्टूबर को करीब दोपहर एक बजे मनदीप ने युवती को फोन किया। मनदीप ने उसके पास कॉल कर कहा कि उसके ऑफिस आ जाना, वह घर दिखा देगा। करीब दो बजे आरोपित नेता ने फोन कर कहा वह लेट हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'पोस्‍टमॉर्टम की वीड‍ियोग्राफी... FSL की टीम करेगी क्राइम सीन की जांच', यूपी में एनकाउंटर को लेकर नई गाइडलाइन जारी

उसे हिसार बस अड्डे पर बुलाया। वह वहां गई तो कोई नहीं मिला। उसी शाम को मनदीप से मिली। वह उसे साउथ बाईपास पर होटल में ले गए।

'कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया'

वहां आरोपित ने कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे नशा हो गया। इसके बाद आरोपित ने दुष्कर्म किया। वहां उसका परिचित आया। आरोप है कि नेता ने अपने दोस्त के साथ मिल उसके साथ गलत काम किया। वहीं, भाजपा नेता मनदीप को फोन किया तो उन्होंने नहीं उठाया।

वहीं, इस मामले में सदर थाना हिसार के इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने कहा कि पीड़िता ने नेता व एक अन्य पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाकर केस दर्ज कर लिया है।

कैदी ने ब्लेड से हाथ और गर्दन पर किए वार

वहीं, हिसार से एक और मामला सामने आया है। यहां सेंट्रल जेल-1 में सजा काट रहे हांसी के सुभाष नगर के सुनील ने ब्लेड से खुद की कलाई व गर्दन पर वार किए। जेल प्रशासन ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। सुनील पर चोरी, छीनाझपटी सहित चार मुकदमे दर्ज हैं।

वर्ष 2020 में सिटी थाना में राजस्थान के चुरु जिले के गांव घंटेल के ओम प्रकाश ने केस दर्ज करवाया था। उसने बताया था कि वह बिकाजी भुजिया को लोड करके बीकानेर से हिसार आया था।

गाड़ी में बारदाना लोड करके अनाज मंडी में पैदल जाने लगा तो कुछ ही कदम चलने पर करीब 25-26 वर्ष का युवक उसे धक्का देकर नीचे गिराकर उसकी जेब से झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीना था। सिटी पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। मामले में सुनील को पांच वर्ष कैद की सजा सुनाई थी।

यह भी पढ़ें- 'आंख फड़क रही है, अनहोनी होगी...', हिसार में ASI ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।