Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dev Uthani Ekadashi 2023: सिरसा के श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया देव उठनी एकादशी पर्व

सिरसा के नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर में वार्षिक कार्तिक उत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन देव उठनी एकादशी पर्व (Dev Uthani Ekadashi 2023) उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सिरसा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से चली निशान ध्वजा यात्राएं मंदिर पहुंचने लगी जिनमें शामिल श्रद्धालुओं का श्री लखदातार उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा के साथ अभिनंदन किया।

By Surender KumarEdited By: Monu Kumar JhaUpdated: Thu, 23 Nov 2023 04:10 PM (IST)
Hero Image
सिरसा। श्री श्याम मंदिर में कार्यक्रम के दौरान नाचते श्रद्धालु।

जागरण संवाददाता, सिरसा। Dev Uthani Ekadashi 2023  नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर में वार्षिक कार्तिक उत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन देव उठनी एकादशी पर्व उल्लास के साथ मनाया गया।

सर्वप्रथम प्रात: पांच बजे मुल्तानी कालोनी स्थित श्री शिव मंदिर से प्रभातफेरी निकाली गई, जो भजन कीर्तन करते हुए सात बजे श्री श्याम मंदिर पहुंची। यहां जन्मोत्सव प्रथम आरती व मंगलाचरण के साथ बाबा को समर्पित विशेष कीर्तन किया गया।

श्रद्धालुओं पर श्री लखदातार उत्सव समिति ने की पुष्प वर्षा 

इस दौरान सिरसा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से चली निशान ध्वजा यात्राएं मंदिर पहुंचने लगी, जिनमें शामिल श्रद्धालुओं का श्री लखदातार उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा के साथ अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें: Haryana News: CM मनोहर ने किया एलान कोरोना में दर्ज आठ हजार से ज्यादा FIR होंगी रद्द, शराब कांड पर भी दिया बड़ा बयान

शृंगार आरती आर्ट ग्रुप द्वारा श्री राधा कृष्ण महारास की दी गई प्रस्तुति

प्रात: 10 बजे शृंगार आरती एवं नटराज आर्ट ग्रुप द्वारा श्री राधा कृष्ण महारास की प्रस्तुति दी गई। मध्याह्न आरती के बाद विशेष मोदक भोग लगाया गया। इस अवसर पर कपिल गर्ग, मनोज बंसल, तेजपाल शर्मा, विकास कोचरी, नवीन गोयल, राजेश बांसल, राजेश सिंगला, अनिल गाबा, अश्विनी बांसल, प्रिंस शर्मा, राहुल शर्मा, अनिल गोयल।

दीपक गुप्ता, मनीष सोनी, हेमन्त साहुवाला, प्रदीप ढाका, रवि शर्मा, रूपेश मरदा, अनिल सोलंकी, जितेश बांसल, कपिल शर्मा, रजत जिंदल, रिश्वभ गोयल, गौतम गोयल, कपिल बरासरी, रवि मिमानी, अमित बंसल, पंकज शर्मा, दीपक मोंगा, अतुल शर्मा उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में ठगों के हौंसले बुलंद: अमेरिका भेजने के नाम पर करीब 45 लाख ठगे; पुलिस ने दो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा