Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: अभय चौटाला और अमित सिहाग ने सतगुरु उदय सिंह से लिया आशीर्वाद, खाटू श्याम पहुंचे दिग्विजय चौटाला

सफलता के लिए राजनीतिक भगवान तो वहीं धार्मिक गुरु से आशीर्वाद ले रहे हैं। शनिवार को नामधारी समुदाय प्रमुख सतगुरु उदय सिंह डबवाली में इनेलो नेता संदीप चौधरी को आशीर्वाद देने के लिए उसके घर पर पहुंचे। वहीं प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला भी उनके दर्शन करने के लिए पहुंच गए। लेकिन इससे पहले बीच रास्ते में ही कांग्रेस के उम्मीदवार अमित सिहाग ने उनसे मुलाकात की।

By sanmeet singh Edited By: Sushil Kumar Updated: Sat, 14 Sep 2024 07:35 PM (IST)
Hero Image
चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के लिए दिग्विजय चौटाला पहुंचे खाटू श्याम, अभय चौटाला ने सतगुरु से लिया आशीर्वाद।

संवाद सहयोगी, डबवाली। सफलता के लिए राजनीतिक भगवान तो वहीं धार्मिक गुरु से आशीर्वाद ले रहे हैं। शनिवार को नामधारी समुदाय प्रमुख सतगुरु उदय सिंह डबवाली में इनेलो नेता संदीप चौधरी को आशीर्वाद देने के लिए उसके घर पर पहुंचे। वहीं प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला भी उनके दर्शन करने के लिए पहुंच गए। लेकिन इससे पहले बीच रास्ते में ही कांग्रेस के उम्मीदवार अमित सिहाग ने उनसे मुलाकात की। उनका आशीर्वाद लिया।

इधर वरिष्ठ इनेलो नेता संदीप चौधरी के निवास स्थान पर अभय सिंह चौटाला ने सतगुरु उदय सिंह से आशीर्वाद लिया। उदय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का स्वास्थ्य जाना। अभय सिंह ने कहा कि शारीरिक रूप से कमजोर हुए हैं। बाद में दोनों ने अकेले मुलाकात की। चूंकि इस बार रानियां से अभय के बेटे अर्जुन चुनाव मैदान में हैं। रानियां में नामधारी सिखों का अच्छा प्रभाव है।

दिग्विजय चौटाला पहुंचे खाटू श्याम

इधर जेजेपी उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला ने शनिवार को रींगस से लेकर खाटू श्याम तक 20 किलोमीटर पैदल यात्रा की। देर रात करीब तीन बजे वे रींगस पहुंचे। सुबह छह बजे खाटू श्याम के लिए पद यात्रा शुरु की। हाथ में ध्वजा, माथे पर तिलक लगाए दिग्विजय खाटू श्याम की जय बोलते हुए आगे बढ़ते रहे। वे करीब 11 बजे खाटू श्याम पहुंचे। बाद में शाम करीब पांच बजे वापिस डबवाली पहुंचकर चुनाव प्रचार में जुट गए।

यह भी पढ़ें- PM मोदी के फैसले से हरियाणा के लाखों परिवारों को मिलेगा लाभ, बोले- अब सारी चिंताएं आपका ये बेटा करेगा