Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: दुष्यंत चौटाला के कर्ज तले दबे हैं दिग्विजय, भाई से लिया है 6 करोड़ 80 लाख का कर्ज

Haryana Assembly Election 2024 जननायक जनता पार्टी ने सिरसा की डबवाली विधानसभा सीट से दिग्विजय चौटाला को मैदान में उतारा है। आज उन्होंने चुनाव के लिए नामांकन दर्ज कराया। इस बीच यह भी खुलासा हुआ कि उनके पास कितनी संपत्ति है। शपथपत्र के अनुसार उनके पास 32 करोड़ 04 लाख 74 हजार 097 रुपये की चल संपत्ति है। जबकि 22 करोड़ 52 लाख 75 हजार रुपये की अचल संपत्ति है।

By sanmeet singh Edited By: Prince Sharma Updated: Tue, 10 Sep 2024 06:53 PM (IST)
Hero Image
नामांकन जमा करवाते हुए दिग्विजय सिंह की पत्नी, मां और पिता। सौजन्य स्वयं।

संवाद सहयोगी, डबवाली। Haryana Vidhansabha Election 2024: डबवाली से जननायक जनता पार्टी उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला के पास बेशुमार दौलत है। साथ ही उन्होंने बेशुमार कर्ज लिया है। जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने जिन लोगों से कर्ज लिया है। उस फेहरिस्त में पिता अजय सिंह, मां नैना सिंह, भाई दुष्यंत चौटाला तथा दादा ताऊ रणजीत सिंह का नाम शामिल है।

दिग्विजय ने दिया चल-अचल संपत्ति का ब्योरा

मंगलवार को दिग्विजय चौटाला (Digvijay Chautala Nomination) ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान शपथपत्र में अपनी चल-अचल सपंत्ति का ब्यौरा दिया। इसके मुताबिक उनके पास 32 करोड़ 04 लाख 74 हजार 097 रुपये की चल संपत्ति है। जबकि 22 करोड़ 52 लाख 75 हजार रुपये की अचल संपत्ति है।

करीब 54.57 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक होने के बावजूद दिग्विजय ने 14 निजी लोगों से कर्ज लिया हुआ है। निजी तथा बैंकिंग कर्ज की बात करें तो वे 24 करोड़ 95 लाख 34 हजार 898 रुपये के कर्जदार हैं।

सबसे ज्यादा कर्ज उन्होंने अपने बड़े भाई पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से 6.47 करोड़, मां नैना सिंह से 4.38 करोड़, अजय चौटाला से 2.25 करोड़ रुपये का कर्ज लिया हुआ है। वहीं करोड़पति होने के बावजूद उनका आयकर 53740 रुपये बकाया है।

यह भी पढ़ें- Haryana Assembly Election: बीजेपी की दूसरी लिस्ट में दो मुस्लिम उम्मीदवार, देखें किसे कहां से मिला टिकट

संपत्ति बढ़ी, कर्ज बढ़ा

वर्ष 2019 में दिग्विजय चौटाला ने सोनीपत से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उस समय उन्होंने जो शपथपत्र दिया था। उसके मुताबिक उनकी चल संपत्ति 12 करोड़ 52 लाख 61 हजार 428 रुपये थी। पांच साल बाद यह संपत्ति बढ़कर तीन गुणा हो गई है। वहीं अचल संपत्ति में वृद्धि हुई है।

लोकसभा चुनाव के दौरान दिग्विजय चौटाला के पास 13.37 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति थी। जबकि अब करीब दोगुणी है। आय बढ़ी वहीं दिग्विजय का कर्ज भी बढ़ा। वर्ष 2019 में कर्ज 9.89 करोड़ रुपये था। अब यह कर्ज बढ़कर करीब ढाई गुणा से ज्यादा हो गया है।

यह भी पढ़ें- Captain Yogesh Bairagi Profile: कौन है कैप्टन योगेश बैरागी? बीजेपी की टिकट पर विनेश फोगाट को देंगे टक्कर