Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: 'गोपाल-गोबिंद का नहीं, आपका चुनाव है', गोपाल कांडा बोले- सेवा और विकास ही हमारी नीति

गोपाल कांडा ने कहा कि यह चुनाव गोपाल या गोबिंद का नहीं बल्कि आप सभी का है। उन्होंने कहा कि सेवा और विकास की नीति ही उनकी नीति है और उन्होंने कभी जाति-पात की राजनीति नहीं की। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे स्वयं को गोपाल-गोबिंद समझकर जुट जाएं और सिरसा में हुए विकास कार्यों को घर-घर तक पहुँचाए।

By sanmeet singh Edited By: Sushil Kumar Updated: Sun, 08 Sep 2024 07:30 PM (IST)
Hero Image
Haryana Election 2024: गोपाल कांडा बोले- सेवा और विकास ही हमारी नीति, सिरसा को रुकने नहीं देंगे।

जागरण संवाददाता, सिरसा। हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने शनिवार को हिसारिया बाजार स्थित कैंप कार्यालय में सर्व समाज के प्रबुद्ध जन की मीटिंग हुई। उन्होंने कहा कि सेवा और विकास की नीति ही गोपाल की नीति है। मैं ना किसी से डरता हूं और ना किसी को डराता हूं।

मुख्यमंत्री कोई भी रहा केवल सिरसा के विकास के लिए काम करवाया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ में बैठकर सिरसा के हितों की पैरवी की। उसी का परिणाम है कि सिरसा विधानसभा के लिए कई बड़ी योजनाएं सरकार से मिलीं।

गोपाल कांडा ने कहा कि यह चुनाव सेवा और विकास की नीतियों को आगे बढाने वाला है। सभी सिरसा वासी मेरा परिवार है। यह चुनाव गोपाल या गोबिंद का नहीं, आप सभी का है। आप सभी को देखना है कि किस तरह सिरसा के भाईचारे को कायम रखना है।

'विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं'

विधायक गोपाल कांडा ने सर्वधर्म समभाव की प्रतीक अग्रवाल सेवा सदन और अरोडवंश सेवा सदन की भूमि दिलवाने का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कभी जात पात की राजनीति नहीं की। हमेशा 37वीं बिरादरी इंसानियत की बात की है।

कोई भी मेरे पास सहायता और सहयोग के लिए आया उसको मदद की। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे स्वयं को गोपाल-गोबिंद समझकर जुट जाएं। सिरसा में हुए विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाए।

गोबिंद कांडा ने भी किया संबोधित

बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप सभी हमारे पारिवारिक सदस्य हैं। गोबिन्द कांडा ने कहा कि आप सभी चुनाव में जुट जाएं। भाजपा सरकार ने भाई गोपाल कांडा के प्रयासों से सिरसा को बहुत सौगातें दी है। विकास कार्यो और सेवा कार्यो को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। इस अवसर पर अनिल गनेरीवाला, अंजनी कनोडिया, गोपाल सर्राफ आदि उपस्थित रहे।