Move to Jagran APP

Haryana News: डबवाली को जिला बनाने की मांग, दिग्विजय चौटाला ने सीएम नायब सैनी को लिखा पत्र, बोले- लोगों को हो रही ये परेशानी

Haryana News हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले दिग्विजय चौटाला ने सीएम नायब सिंह सैनी से बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने पत्र लिखकर डबवाली को नया जिला बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिला सिरसा से डबवाली की दूरी काफी अधिक है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों की परेशानी को समझते हुए सरकार को फैसला लेना चाहिए।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Fri, 19 Jul 2024 08:10 PM (IST)
Hero Image
Haryana News: नायब सिंह सैनी को दिग्विजय चौटाला ने लिखा पत्र।

चंडीगढ़, 19 जुलाई। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने डबवाली उपमंडल को जिला बनाने की मांग उठाई है। दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि डबवाली से सिरसा जिला मुख्यालय दूर होने के कारण स्थानीय लोग निरंतर डबवाली को पूर्ण जिला बनाने की मांग कर रहे हैं। 

इसलिए नए जिले बनाने वाली कमेटी को इस मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और डबवाली को पूर्ण जिला का दर्जा देना चाहिए। दिग्विजय ने कहा कि फिलहाल डबवाली पुलिस जिला और उपमंडल है।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि डबवाली शहर सिरसा से करीब 60 किमी की दूरी पर है और डबवाली का गांव चौटाला सिरसा से लगभग 90 किमी की दूरी पर है। उन्होंने कहा कि डबवाली के गांवों की जिला मुख्यालय से बहुत ज्यादा दूरी होने के कारण क्षेत्र के लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सरकारी योजनाओं का नहीं मिल पाता लाभ

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में नए जिले बनाने और सर्वे के लिए सरकार द्वारा गठित विशेष कमेटी सिरसा जिले के 344 गांवों की भौगोलिक स्थिति का आकलन करेगी तो उसमें स्वयं महसूस होगा कि डबवाली उपमंडल की जनता को सिरसा जिला मुख्यालय दूर होने के कारण सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की राह पर दीपेंद्र हुड्डा, टैक्टर चलाकर रोपाई के लिए तैयार किया खेत; ट्यूबवेल में स्नान भी किया

स्थानीय लोगों की हल होगी समस्या

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि डबवाली जिला बनाओ अभियान समिति सहित लगभग 100 सस्थाओं और ग्राम पंचायतों द्वारा निरंतर डबवाली को जिला बनाने की मांग उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली कमेटी इस मांग को गंभीरता से लें।

दिग्विजय ने कहा कि सिरसा जिले के गांवों का समान रूप से बंटवारा किया जाएं। साथ ही डबवाली उपमंडल क्षेत्र की आबादी मतदाता संख्या, क्षेत्रफल, गांवों की संख्या का विवरण आदि वर्ष 2024 के नए आंकड़ों के आधार पर किए जाए। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि डबवाली जिला बनने से स्थानीय लोगों की बड़ी समस्या हल होगी इसलिए मुख्यमंत्री डबवाली को जिला बनाए।

क्या है डबवाली का इतिहास

डबवाली हरियाणा और पंजाब की सीमा पर स्थित है। यह जिला मुख्यालय सिरसा से 60 किमी की दूरी पर है। डबवाली का पिन कोड 125104 है। भारत की 2001 की जनगणना में मंडी डबवाली की जनसंख्या 53811 थी। पुरुषों की 53 प्रतिशत और महिलाओं की 47 प्रतिशत जनसंख्या थी। 2011 की जनगणना में आबादी 269929 थी। पुरुषों की 141945 जनसंख्या और महिलाओं की 127984 जनसंख्या है।

यह भी पढ़ें- Haryana News: पीएम मोदी से मिले सीएम नायब सिंह सैनी, कई महत्वपूर्ण मु्द्दों पर की चर्चा

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।