Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana News: हरियाणा में कब से शुरू होगी धान खरीद? आ गई डेट; मंडियों में तैयारी पूरी

हरियाणा में धान की खरीद 23 सितंबर से शुरू होगी। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में आठ दिन पहले खरीद की घोषणा हुई है। जिला में भी एक अक्टूबर के बाद ही धान की आवक शुरू हुई थी। इस वर्ष जिला में धान की खरीद करने के लिए खरीद केंद्र की संख्या भी बढ़ाई गई है। इस बार 30 खरीद केंद्रों पर धान की खरीद होगी।

By Subhash Agnihotri Edited By: Sushil Kumar Updated: Sat, 14 Sep 2024 08:24 PM (IST)
Hero Image
Haryana News: चुनाव के बीच धान खरीद शुरू।

जागरण संवाददाता, सिरसा। हरियाणा में धान की खरीद 23 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी। विधानसभा चुनावों के बीच ही खरीद प्रक्रिया भी मंडियों में शुरू हो जाएगी। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में आठ दिन पहले खरीद की घोषणा हुई है जबकि गत वर्ष एक अक्टूबर से धान की खरीद प्रदेश में शुरू हुई थी।

वहीं जिला में भी एक अक्टूबर के बाद ही धान की आवक शुरू हुई थी। शुक्रवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा इस संबंध में पत्र जारी किए जाने के बाद अब स्थानीय स्तर पर भी मंडियों में खरीद को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

खरीद केंद्रों की साफ-सफाई शुरू

मार्केट कमेटी सिरसा सचिव वीरेंद्र मेहता ने बताया कि धान का सीजन शुरू होने से पहले ही ग्रामीण क्षेत्र में बने खरीद केंद्रों की साफ-सफाई करवा दी गई है, वहीं अनाज मंडियों में उपज को लेकर आने वाले किसानों व मजदूरों के लिए सुलभ शौचालय की साफ-सफाई, रोशनी सहित अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

पौने दो लाख हेक्टेयर में धान की बिजाई

खरीद शुरू होने से पहले उक्त कार्य को संपन्न कर लिया जाएगा। बता दें कि इस वर्ष जिला में धान की खरीद करने के लिए खरीद केंद्र की संख्या भी बढ़ाई गई है। इस बार 30 खरीद केंद्रों पर धान की खरीद होगी। जिला में करीब पौने दो लाख हेक्टेयर में धान की बिजाई की हुई है।

यह भी पढ़ें- PM मोदी के फैसले से हरियाणा के लाखों परिवारों को मिलेगा लाभ, बोले- अब सारी चिंताएं आपका ये बेटा करेगा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर