Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sirsa Crime: हर्ष फायरिंग में चली गोली एक की मौत, दो घायल; पुलिस ने दर्ज किया केस

Sirsa Latest News गांव देसूमलकाना में रविवार रात विवाह को लेकर आयोजित जागो समारोह में गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि छर्रे लगने से उसके भाई व भाभी जख्मी हो गए। मृतक की पहचान गांव देसूमलकाना निवासी 40 वर्षीय कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar JhaUpdated: Tue, 12 Dec 2023 10:22 AM (IST)
Hero Image
Sirsa News: हर्ष फायरिंग में चली गोली एक की मौत, दो घायल। प्रतीकात्मक फोटो

संवाद सूत्र, कालांवाली (सिरसा)। गांव देसूमलकाना में रविवार रात विवाह को लेकर आयोजित जागो समारोह में गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत (Sirsa Crime News) हो गई। छर्रे लगने से उसके भाई व भाभी जख्मी हो गए। मृतक की पहचान गांव देसूमलकाना निवासी 40 वर्षीय कुलदीप सिंह के रूप में हुई है।

शादी समारोह के कार्यक्रम में हुई घटना

कालांवाली डीएसपी गुरदयाल सिंह (Sirsa Police) मामले की जांच कर रहे हैं। सोमवार को देसूमलकाना में ढाणी रूप सिंह में रूप सिंह की बेटी की शादी समारोह का कार्यक्रम था। रविवार को जागो निकालने की तैयारी की जा रही थी।

लड़की के भाई के दोस्त दो नाली बंदूक से कर रहे थे हवाई फायर

शादी में आए लड़की के भाई के दोस्त दो नाली बंदूक से हवाई फायर कर रहे थे। पड़ोस की ढाणी के निवासी कुलदीप सिंह, उसका बड़ा भाई गुरमीत सिंह अपने परिवार के साथ शादी से वापस घर जा रहे थे।

एक की मौत, दो घायल

हर्ष फायरिंग करते हुए गोली कुलदीप के सीने में जा लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग इसमें घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस (Haryana Police) ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Hisar News: शादी की खुशियों में शामिल होने गया था परिवार, किशोरी ने फंदा लगाया- हुई मौत; अब घर में छाया मातम

यह भी पढ़ें: Chandigarh News: सावधान! खरीदा गया आइफोन नहीं हुआ डिलीवर, फ्लिपकार्ट को देने होंगे ब्याज सहित पैसे; साल 2020 का मामला

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें