Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MA पास प्रतिभा बनेंगी जैन साध्वी, दीक्षा महोत्सव से पहले निकाली शोभायात्राा

संस्कृत व प्राकृत में बीए तथा योग व विज्ञान में एमए करने वाली 23 वर्षीय प्रतिभा जैन धर्म की दीक्षा लेंगी।

By Kamlesh BhattEdited By: Updated: Tue, 25 Jun 2019 08:32 AM (IST)
Hero Image
MA पास प्रतिभा बनेंगी जैन साध्वी, दीक्षा महोत्सव से पहले निकाली शोभायात्राा

जेएनएन, कालांवाली [सिरसा]। संस्कृत व प्राकृत में बीए तथा योग व विज्ञान में एमए करने वाली 23 वर्षीय प्रतिभा जैन धर्म की दीक्षा लेंगी। प्रतिभा कालांवाली में जैन दीक्षा लेने वाली दूसरी दीक्षार्थी हैं। इससे पूर्व यहां कालांवाली की बेटी रेखा जैन ने आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में चेन्नई में 11 नवंबर 2018 को दीक्षा ग्रहण की थी।

प्रतिभा ने जैन धर्म के प्रति लगन लगने के बाद 28 नवंबर 2012 को जैन संस्था में प्रवेश लिया। जिन्हें आचार्य महाश्रमण की कृपा से 12 फरवरी 2019 को दीक्षा के आदेश हुए। प्रतिभा जैन के पिता तीर्थ सिंगला एक दुकानदार है। प्रतिभा जैन के एक भाई और दो बहनें है। तेरापंथ जैन दीक्षा लेने वाली दीक्षार्थी प्रतिभा के दीक्षा महोत्सव को लेकर रविवार को शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें शहर के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कालांवाली के एसडीएम मनोज खत्री ने शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. राजकुमार गर्ग व युवा भाजपा नेता सुनील गर्ग मुख्यातिथि थे।

हरियाणा प्रांतीय सभा के संयोजक दिनेश जैन और कार्यक्रम के संयोजक हरीश सिंगला ने बताया कि दीक्षार्थी प्रतिभा जैन आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में 3 जुलाई को बेंगलुरू में दीक्षा लेंंगी। शोभा यात्रा का शुभारंभ जैन साध्वी सूरज प्रभा, साध्वी डॉ. लावण्य यशा व नैतिक प्रभा द्वारा नमकार मंत्र का जाप कर तेरापंथ जैन भवन से किया गया। जिसके तत्पश्चात विभिन्न सुंदर व आकर्षक झांकियों वाली शोभा यात्र वॉटर वर्क्‍स रोड, खोखा मार्केट रोड, अनाज मंडी, खुंह वाला बाजार, सब्जी मंडी से होती हुई वापस तेरापंथ जैन भवन में पहुंची।

शोभायात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जैन श्रद्धालुओं ने बैंड बाजों व ढोल की ताल पर नाच-गाकर जश्न मनाया। शोभा यात्रा के दौरान आसमान जय-जय ज्योति चरण- जय-जय महाश्रमण, अहिंसा परमोधर्म, जब तक सूरज चांद रहेगा मुमुक्षू प्रतिभा जैन तेरा नाम रहेगा सहित कई जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

इस मौके पर हरियाणा श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष अशोक जैन हांसी, पवन जैन तोशाम, एडवोकेट अरूण गर्ग, सुरेंद्र नेहरू, नगर पालिका के कार्यकारी प्रधान मनीष जिंदल, हरीश सिंगला, कश्मीरी लाल, अशोक सुरितया, महिला मंडल की प्रधान देवाकीर्ति गर्ग, संजीव वर्मा, कृष्ण जिंदल, मोहन लाल बांसल, नगर पार्षद संदीप वर्मा, संदीप बांसल, रवीश गर्ग, रवि गोयल, ओम प्रकाश सिंगला, रिया रानी, पुष्पा देवी, कांता देवी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा दान

समारोह में साध्वी सूरज प्रभा, साध्वी डा. लावण्य यशा व नैतिक प्रभा ने कहा कि आज कोई व्यक्ति किसी को दुख नहीं देता। जो दुख व्यक्ति के जीवन में आते हैं, वह दुख उनके द्वारा किए गए कर्मों से प्राप्त होते हैं । जो हम कर्म करते हैं उनका भुगतान तो भुगतना ही पड़ता है। उन्होंने कहा किसी गरीब की मदद करना सबसे बड़ा दान है, अगर आपने कोई भाई बहन भूखा मर रहा है, हम उनकी मदद तो करते नहीं और स्थानों पर दान दे रहे हैं, ऐसे दान का कोई फायदा नहीं । हम अपने भाई बहन की मदद करें उससे बड़ा कोई दान नहीं है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप