Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'25 सितंबर की सम्मान दिवस रैली सभी राजनीतिक दलों के वहम करेगी दूर', जिला स्‍तरीय बैठक में बोले अभय चौटाला

Sirsa News शनिवार को डबवाली रोड स्थित इनेलो कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में इनेलो की परिवर्तन यात्रा प्रदेशभर में परिवर्तन लाएगी। इस पदयात्रा से विपक्षी राजनीतिक दलों में बौखलाहट पाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर की सम्मान दिवस रैली सभी राजनीतिक दलों के वहम दूर करेगी।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaUpdated: Sat, 19 Aug 2023 05:56 PM (IST)
Hero Image
'25 सितंबर की सम्मान दिवस रैली सभी राजनीतिक दलों के वहम करेगी दूर', जिला स्‍तरीय बैठक में बोले अभय चौटाला

सिरसा, जागरण संवाददाता: इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आगामी 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल जयंती का राज्य स्तरीय कार्यक्रम कैथल में आयोजित किया जाएगा। रैली में सिरसा की भागीदारी सर्वाधिक होगी। वह शनिवार को डबवाली रोड स्थित इनेलो कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

इनेलो की परिवर्तन यात्रा प्रदेशभर में लाएगी परिवर्तन

विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में इनेलो की परिवर्तन यात्रा प्रदेशभर में परिवर्तन लाएगी। इस पदयात्रा से विपक्षी राजनीतिक दलों में बौखलाहट पाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर की सम्मान दिवस रैली सभी राजनीतिक दलों के वहम दूर करेगी। इनेलो नेता ने कहा कि वे परिवर्तन यात्रा के माध्यम से अभी तक प्रदेश के 72 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए लाखों लोगों से मिल चुके हैं।

सिरसा संसदीय सीट भी इनेलो की झोली में जाएगी

आज जिस प्रकार के हालात हैं, उन्हें देखते हुए कहा जा सकता है कि सिरसा संसदीय सीट भी इनेलो की झोली में जाएगी। उन्होंने कहा कि सिरसा की जनता चाहती है कि आगामी विधानसभा चुनावों में इनेलो सत्तासीन होगी तथा सही मायने में हरियाणा का विकास सुनिश्चित हो सके।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, पूर्व विधायक डा. सीताराम, महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट, विनोद अरोड़ा, जसविंद्र बिंदु, सुभाष नैन, गुरविंद्र सिंह गिल, प्रवक्ता महावीर शर्मा, महंत बलदेवदास, जसवीर सिंह जस्सा, प्रदीप मेहता, जरनैल सिंह चंदी, नैना झोरड़, पुष्पा नारंग, कमलेश सिद्धु, मनोहर मेहता, अंगूरी देवी, महेंद्र बाना, भगवान कोटली, अशोक ब्यूटी, डा. विनोद गोदारा, गोपी सैनी, श्याम बामनिया मौजूद थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें