Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Crime: "सॉरी डैडी-सॉरी मम्मी, प्यार करने का है यह नतीजा"...; बोल युवक ने गले में लगाया फांसी का फंदा

Sirsa News शनिवार को एक युवक का शव छत से लटका हुआ मिला। उसने गले में रस्सी का फंदा लगाया हुआ था। मामला गांव डबवाली का है। वह मां-बाप का इकलौता बेटा था। पिता ने बताया कि करीब सात-आठ माह पहले एक लड़की से उसे प्यार हुआ था। केवल दो बार लड़की से मिलने के लिए गया था। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar JhaUpdated: Sun, 07 Jan 2024 09:12 AM (IST)
Hero Image
Sirsa Crime: दो वीडियो जारी कर युवक ने लगाई फांसी। प्रतीकात्मक फोटो

संवाद सहयोगी, डबवाली (सिरसा)। शनिवार को एक युवक का शव छत से लटका मिला। गले में रस्सी का फंदा था। फंदा लगाने से पहले दो वीडियो वायरल की। वीडियो में छत से लटकता फंदा नजर आ रहा है। वह अंगुली से फंदे की ओर इशारा करके कह रहा है कि प्यार करने का नतीजा है।

मां-बाप का इकलौता बेटा

मामला गांव डबवाली का है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय केवल सिंह के रूप में हुई है। वह मां-बाप का इकलौता बेटा था। पिता गुरजंट सिंह ने बताया कि उसके बेटे ने कंप्यूटर कोर्स करने के लिए सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी छोड़ दी थी। करीब सात-आठ माह पूर्व एक लड़की से उसे प्यार हुआ था।

दोनों कैसे एक-दूसरे के नजदीक आए थे ये उन्हें नहीं पता-पिता

दोनों कैसे एक-दूसरे के नजदीक आए थे, यह उन्हें नहीं मालूम। लेकिन वीडियो कॉल के जरिए बात उससे करवाता था। केवल दो बार लड़की से मिलने के लिए गया था। 17 दिसंबर को यूपीएससी की परीक्षा दिलाने लड़की के साथ गया था। दोनों अक्सर बातें करते रहते थे।

यह भी पढ़ें: Haryana: अवैध हथियार के साथ आनंदपाल गैंग के गुर्गे सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

दो वीडियो जारी

एक वीडियो में कहा - आज के बाद तुझे मेरी शक्ल न दिखे। मुझे कभी कोई समझ नहीं पाया इसलिए मैं अपनी जिंदगी खुद त्याग चला हूं। अलविदा...गुड्डू तेरे लिए एक प्यारा किस। गुड्डू यहीं तक मेरा साथ था। शायद आज के बाद तुझे मेरी शक्ल न दिखे। मुझे माफ करना। आइ लव यू जान। आइ मिस यू ...बहुत सारा। प्यार करने का नतीजा है ... (रस्सी के फंदे की ओर इशारा करते हुए)। मैं हार गया हूं।

दूसरी वाीडियो में कहा- कुछ मजबूरियां मेरे दिल में दबी रह गई: सॉरी डैडी, सॉरी मम्मी.. पूजा बहन सॉरी। मैं कभी अच्छा भाई बन सका, न कभी अच्छा बेटा बन पाया। हार गया मैं जिंदगी। जब किसी का छोटा बेटा दबता है तो उसकी मजबूरियां होती हैं। कुछ मेरी भी दिल में दबी रह गई। मुझे माफ कर देना। अगले जन्म में मैं इसी मां का बेटा बनूं।

यह भी पढ़ें: Haryana: पवन आत्महत्या मामले में पुलिस ने करवाया शव का अंतिम संस्कार, पूर्व क्रिकेटर रहे DSP जोगिंदर शर्मा पर लगे हैं गंभीर आरोप

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर