Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

क्रूरता की इंतहा: शर्ट की बाजू से घोंटा गला, कत्ल कर फेंकी लाश; शव की हालत देख कांपी लोगों की रूह

सोनीपत में एक युवक की दर्दनाक तरीके से हत्या करके लाश को फेंक दिया गया। शव इस हालत में पड़ा था कि देखकर लोगों की रूह कांप गई। पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक की शर्ट की बाजू से ही गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। जानिए आखिर पूरी वारदात क्या है?

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Fri, 05 Jul 2024 04:39 PM (IST)
Hero Image
सोनीपत में युवक की हत्या करके लाश को खेत में फेंक दिया गया। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, सोनीपत। गांव नाहरा के खेतों में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवक के गले पर कमीज कसी हुई थी।

पुलिस ने मौके से जुटाए सबूत

शव धान के खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला है। सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन में लगी है। मौके से सबूत जुटाए गए हैं।

मंडोरा गांव का रहने वाला सोनू (36) शुक्रवार को सुबह चार बजे घूमने के लिए घर से निकला था। बाद में उसका मिट्‌टी से लिपटा शव अर्धनग्न हालत में गांव नाहरा के धान के खेत में पड़ा मिला।

वहीं, किसान बलजिंदर सुबह अपने खेत में गया तो वहां शव देखकर हैरान रह गया। उसने तुरंत ही इसी सूचना बारोटा चौकी पुलिस को दी। कुछ देर में ही पुलिस व फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।

युवक का किया गया कत्ल

प्रारंभिक जांच में ही सामने आया कि युवक का कत्ल किया गया है। सोनू के गले पर कमीज (शर्ट) कसी हुई थी। थाना कुंडली के जांच अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि सोनू के भाई दीपक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वारदात को लेकर सोनू के स्वजनों से बातचीत की जा रही है।

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सोनू के भाई दीपक ने बताया कि वह चालक की नौकरी करता है। शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे सूचना मिली कि उसका बड़ा भाई सोनू की लाश नाहरा गांव के खेतों मे मिली है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचा तो पुलिस द्वारा शव को खेत से बाहर निकालकर रखा हुआ था। भाई के गले में उसी की शर्ट की बाजू से गांठ लगी हुई थी।

पुलिस के अनुसार, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोनू की हत्या उसी की शर्ट की बाजू से गला घोंटकर की गई है। वह दो बच्चों का पिता था। जिसमें एक चार साल व दूसरा दो साल का है।

यह भी पढ़ें- Noida: मॉल के अंदर आग लगने से मची भगदड़, धुएं का गुबार देख अटकीं लोगों की सांसें; खौफनाक हैं तस्वीरें

खुद को बचने के लिए खूब संघर्ष किया

शरीर मिट्‌टी से लथपथ था। मौके के हालात बता रहे थे कि सोनू ने खुद की जान बचाने के लिए हत्यारे से संघर्ष के किया है। कुछ लोगों के पांव के निशान भी मौके पर मिले हैं। माना जा रहा है कि कमीज से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। उसके कान से खून भी निकला मिला है।

यह भी पढ़ें- Sonipat Encounter: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार; HDFC कैश वैन से लूटे थे 38 लाख रुपये

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें