Move to Jagran APP

Haryana News: नौ हलकों में भाजपा प्रत्याशियों की दुर्गति, सात में तीसरे नंबर पर रहे

Haryana Chunav Results हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया है लेकिन पार्टी के कुछ उम्मीदवारों को नौ विधानसभा क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ा। पुन्हाना से मोहम्मद अजीज खान गन्नौर से देवेंद्र कौशिक रानियां से शीशपाल कांबोज और महम से दीपक निवास हुड्डा अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। वहीं कांग्रेस ने 48 सीटें जीती हैं।

By Nand kishor Bhardwaj Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Thu, 10 Oct 2024 04:05 PM (IST)
Hero Image
Sonipat News: हरियाणा चुनाव बीजेपी को बहुमत, लेकिन नौ सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों की दुर्दशा। फाइल फोटो

नंदकिशोर भारद्वाज, सोनीपत। Haryana Politics Hindi News: विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस (Haryana Congress) के बीच था। मंगलवार को चुनाव के परिणाम में मतदाताओं ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाते हुए स्पष्ट बहुमत दिया लेकिन पार्टी की इस लहर के बीच प्रदेश के नौ हलकों में भाजपा प्रत्याशी जीत तो दूर बुरी तरह पिछड़ते हुए तीसरे व चौथे नंबर पर रहे।

पुन्हाना से प्रत्याशी मोहम्मद अजीज खान, गन्नौर से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक, रानियां से शीशपाल कांबोज और महम से दीपक निवास हुड्डा तो अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। रानियां और महम में भाजपा प्रत्याशी चौथे नंबर पर रहे।

हरियाणा में कांग्रेस ने जीती 48 सीटें

वहीं, बरोदा से प्रत्याशी प्रदीप सांगवान (pradeep sangwan) की मात्र 200 वोटों से जमानत बच पाई। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी भी चार हलकों में तीसरे नंबर पर रहे। चुनाव में प्रदेश में भाजपा की 48 सीटें आई हैं। भाजपा की कल्याणकारी नीतियों पर जनता ने वोट दिए।

जीत के बाद शहर में विजयी जुलूस निकालते भाजपा विधायक निखिल मदान।

वहीं, भाजपा की इस लहर के दौरान भी प्रदेश के नौ विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के प्रत्याशी जीतने या दूसरे नंबर पर रहना तो दूर की बात प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे। दो हलकों में भाजपा (Haryana BJP) प्रत्याशी चौथे नंबर पर रहे। प्रदेश के चार हलकों में कांग्रेस के प्रत्याशियों को भी यही दुर्गति झेलनी पड़ी है।

बड़ोदा विधानसभा सीट पर ही मिली कांग्रेस को जीत

8 अक्टूबर को चुनाव नतीजे आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) के गढ़ कहे जाने वाले सोनीपत जिले में केवल बड़ोदा विधानसभा सीट ही कांग्रेस बचा पाई। इस सीट को बचाने के लिए भी उसे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बता दें इस सीट पर कांग्रेस लगातार पांचवीं बार और विधायक इंदुराज नरवाल ने दूसरी बार जीत दर्ज की है।

सोनीपत की पांच सीटें भाजपा ने जीती

भूपेंद्र हुड्डा का बड़ोदा विधानसभा क्षेत्र (Baroda Assembly constituency) पर सीधा प्रभाव है। इसी कारण से कांग्रेस प्रत्याशी को इसका फायदा मिला है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस की टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे डॉ. कपूर सिंह नरवाल रहे। जिले की बाकी पांच सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा।

 बता दें इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को कुल 48 सीटें मिली तो वहीं कांग्रेस को 37 सीटें मिली। जबकि दो सीटें इंडियन नेशनल लोकदल के खाते में आई तो वहीं पर तीन सीटों पर निर्दलीयों ने बाजी मारी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें