Move to Jagran APP

हरियाणा के सोनीपत में युवक की पीट पीटकर हत्या, घर से घूमने निकला था आशु

सोनीपत में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक पांच दिन पहले घूमने का बोलकर घर से निकला था। बाद में वह घायल अवस्था में मिला। पीटने के दौरान आरोपितों ने उसकी वीडियो भी बनाई। अब पांच दिन बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

By Jagran News Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Wed, 09 Oct 2024 02:40 PM (IST)
Hero Image
आशु उर्फ मोहित की फाइल फोटो। सौ.- जागरण

जागरण संवादाता, सोनीपत। एक युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक पांच दिन पहले घूमने का बोलकर घर से निकला था। बाद में वह घायल अवस्था में मिला। पीटने के दौरान उसकी वीडियो भी बनाई गई। अब पांच दिन बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक नशे का आदी था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कई युवकों ने बेरहमी से की पिटाई 

कबीरपुर के रहने वाले दीपक ने बताया कि उसका भतीजा आशु उर्फ मोहित निवासी गांव कबीरपुर चार दिन पहले घर से घूमने के लिए निकला था। कुछ युवकों ने उसकी सेक्टर 12 में बड़ी ही बेरहमी के साथ पिटाई की।

इस दौरान उसकी वीडियो भी बनाई गई। युवकों के हाथ में लंबी-लंबी लाठियां थी। परिजनों के अनुसार वीडियो में कई युवक हैं, जिनमें से एक का नाम भी उन्होंने पुलिस को बताया है।

ये भी पढ़ें-

कोर्ट में इंटर्नशिप कर रही थी खूबसूरत लड़की, दिल हार बैठे मुंशी और वकील; फिर लव ट्रायंगल का हुआ खौफनाक अंत

चिकित्सक ने किया था खानपुर पीजीआई रेफर

मोहित के स्वजन को घायल अवस्था में मिला था। उसे अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत देख चिकित्सक ने उसे खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया था। बुधवार सुबह मोहित उर्फ आशु की मौत हो गई। इसके बाद हत्या की सूचना सेक्टर 27 थाना पुलिस को दी गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में लाया गया।

सेक्टर -27 पुलिस थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर सवित कुमार ने बताया कि पता चला है कि युवक नशे का आदि था। उसकी हत्या के पीछे क्या कारण रहे हैं, इसकी गहनता से जांच कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें