Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sonipat: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर अक्षय पलड़ा के घर पर चला बुलडोजर, पंचायती जमीन पर बनाया था मकान

गांव पलड़ा में प्रशासन ने पंचायती जमीन पर बने कुख्यात गैंगस्टर अक्षय पलड़ा के मकान को ध्वस्त कर दिया। मकान करीब 450 वर्ग गज भूमि पर बना था। टीम 28 जून को भी गांव में पहुंची थी लेकिन किसी कारणवश वापस लौट आई थी। अब कार्रवाई कर मकान को तोड़ दिया गया है। इस दौरान पुलिसबल भी गांव में मौजूद रहा।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Wed, 03 Jul 2024 08:21 PM (IST)
Hero Image
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर अक्षय पलड़ा के घर पर चला बुलडोजर।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। गांव पलड़ा में प्रशासन ने पंचायती जमीन पर बने कुख्यात गैंगस्टर अक्षय पलड़ा के मकान को ध्वस्त कर दिया। मकान करीब 450 वर्ग गज भूमि पर बना था। टीम 28 जून को भी गांव में पहुंची थी, लेकिन किसी कारणवश वापस लौट आई थी। अब कार्रवाई कर मकान को तोड़ दिया गया है। इस दौरान पुलिसबल भी गांव में मौजूद रहा। अक्षय पलड़ा पर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और आसपास के राज्यों में हत्या सहित 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। फिलहाल अक्षय पंजाब की जेल में बंद है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर अक्षय पलड़ा पर आरोप है कि उसका मकान गांव पलड़ा की पंचायती जमीन पर बना हुआ है। मकान को तोड़ने के लिए बुधवार को को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ पूनम चंदा, एसएचओ बहालगढ़ राजीव कुमार की टीम पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया था। बीडीपीओ के आदेश पर प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर की मदद से मकान तोड़ दिया। इस मकान में दो कमरे व चारदीवारी बनाई गई थी। बताया जा रहा है कि इस मकान में अक्षय पलड़ा के पिता रहते थे

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें